फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Marble businessman's raids in the commercial tax department

मार्बल कारोबारी के यहां वाणिज्य कर विभाग का छापा

Thu, 29 Nov 2018 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Thu, 29 Nov 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
Marble businessman's raids in the commercial tax department
Raid
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के एक बड़े मार्बल कारोबारी के यहां छापेमारी की कार्रवाई की। तेलियरगंज में की गई इस कार्रवाई के दौरान संबंधित कारोबारी के गोदाम में अघोषित तकरीबन ढाई करोड़ का माल जब्त कर लिया गया। इस पूरी  प्रक्रिया की विभागीय अफसरों ने वीडियोग्राफी भी करवाई। विभागीय की ओर से संबंधित कारोबारी पर 90 लाख की पेनाल्टी लगाए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


विभागीय अफसरों को सूचना मिली थी कि तेलियरगंज स्थित गोदाम में मार्बल कारोबारी के रखे स्टॉक और और उसके रिटर्न में सामंजस्य नहीं बैठ रहा है। सूचना मिलते ही असिस्टेंट कमिश्नर ग्रेड टू राम प्रसाद के नेतृत्व  में डिप्टी कमिश्नर मुकेश कुमार सिंह, एच गौतम, दीपक कुमार सिंह, एसबी उपाध्याय एवं असिस्टेंड  कमिश्नर विवेक कुमार, आरए मौर्य आदि अफसर मौके पर पहुंचे। दोपहर में शुरू हुई जांच शाम सात बजे तक चली। इस दौरान मार्बल, टाइल्स, सेनेटरी के रखे तमाम आइटम जिनकी कीमत ढाई करोड़ रुपये थी, उसे जब्त कर लिया गया। असिस्टेंट कमिश्नर ग्रेड टू राम प्रसाद के मुताबिक प्राथमिक रूप से अभी यही कहा जा सकता है कि गोदाम में रखा तमाम समान अघोषित था। अभी पर्चें से मिलान किया जा रहा है। संबंधित कारोबारी पर उक्त सामान पर 90 लाख की पेनाल्टी लगाई जा सकती है। संबंधित फर्म का नाम दक्खी लाल विनोद कुमार है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने दो अलग स्थानों पर सीमेंट लदे दो ट्रक भी पकड़े। दोनों ही ट्रकों  पर 500-500 बोरी सीमेंट लदा हुआ थ। पहला ट्रक बैरहना में तो दूसरा ट्रक थाना सराय अकिल क्षेत्र में पकड़ा गया। दोनों के पास ही उसमें लदे सामान के त्रुटिपुर्ण दस्तावेज थे। दोनों पर 70240 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग की टीम ने जयपुर से वाराणसी जा रहे एक ट्रक को पकड़ा। संबंधित  कोरियर एजेंसी द्वारा त्रुटिपूर्ण प्रपत्र दिखाये जाने की वजह से उस पर 13.88 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। असिस्टेंट कमिश्नर ग्रेड टू के मुताबिक संबंधित कोरियर एजेंसी द्वारा टैक्स जमा किए जाने के बाद ही ट्रक को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed