फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many VIP including Defense Minister Rajnath Singh will gather in the thirteenth of Keshari Nath

Prayagraj : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की तेरहवीं में जुटेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआईपी

Thu, 19 Jan 2023 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 11:17 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर वायुसेना मुख्यालय में भी तैयारियां चलती रहीं। यहां वायुसेना के वरिष्ठ अफसर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। रक्षा मंत्री दोपहर 12.10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से चलकर 1.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Many VIP including Defense Minister Rajnath Singh will gather in the thirteenth of Keshari Nath
Prayagraj News : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तेरहवीं में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम वीवीआईपी प्रयागराज में रहेंगे। उनकी तेरहवीं के मौके पर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक के साथ मोदी सरकार के कुछ मंत्री भी प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर वायुसेना मुख्यालय में भी तैयारियां चलती रहीं। यहां वायुसेना के वरिष्ठ अफसर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। रक्षा मंत्री दोपहर 12.10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से चलकर 1.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा 1.40 बजे प्रस्थान कर वह दिन में दो बजे पूर्व राज्यपाल के आवास पर पहुंचेंगे। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद वह परिजनों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


दिन में 2.45 बजे वह वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर वहां से 3.10 बजे दिल्ली की उड़ान पकड़ेंगे। उधर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शाम 4.45 बजे से 5.05 बजे तक लोहिया मार्ग में मौजूद रहेंगे। इसी तरह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अयोध्या से होते हुए प्रयागराज आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह पूर्व राज्यपाल के आवास पर 1.45 बजे पहुंच जाएंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव कुमार गोंड, श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनीत भराला, केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का भी प्रयागराज आगमन का कार्यक्रम जारी किया गया है।

यह सभी मंत्री पूर्व राज्यपाल को अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित करेंगे। केशरी नाथ के पुत्र नीरज त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा आदि के भी आने की सूचना उन्हें मिली है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed