फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many trains including Chaurichaura, Nandan Kanan cancelled, routes of some changed

Mahakumbh : चौरीचौरा, नंदन कानन समेत कई ट्रेनें निरस्त, कुछ का रूट बदला

Sun, 02 Feb 2025 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Feb 2025 01:06 PM IST
सार

महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी पर ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने लंबी दूरी की कई ट्रेनों को एक बार फिर से निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
Many trains including Chaurichaura, Nandan Kanan cancelled, routes of some changed
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी पर ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने लंबी दूरी की कई ट्रेनों को एक बार फिर से निरस्त कर दिया है। निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनों में नंदन कानन, चौरीचौरा, मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन आने वाली छह ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया गया है निरस्त

आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नंदन कानन, सीमाचंल एक्सप्रेस, जम्मूतवी-संबलपुर मुरी एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-मधुपुर, उदयपुर सिटी-कोलकाता, आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, दिल्ली-गोड्डा, बीकानेर-गुवाहाटी तीन फरवरी को निरस्त रहेगी। स्वतंत्रता सेनानी तीन-चार फरवरी, 12562 स्वतंत्रता सेनानी : दो-तीन फरवरी, गोरखपुर-कानपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस, कानपुर-गोरखपुर, लिच्छवी एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार, हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस व विभूति एक्सप्रेस तीन से पांच फरवरी तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का मार्ग बदला

-20416 काशी महाकाल का संचालन कानपुर-लखनऊ, 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक वाया शाहगंज-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल, 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा वाया इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ, 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -अयोध्या कैंट वाया इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाासी-कानपुर सेंट्रल, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक वाया गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना होकर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर चलेगी आगरा, मेरठ, जम्मू के लिए सीधी ट्रेन

महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी के मौके पर रेलवे प्रशासन ने सूबेदारगंज से आगरा, मेरठ, जम्मू, दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का इंतजाम किया है। तीन फरवरी को इन ट्रेनों का संचालन दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे के बीच होगा।

वसंत पंचमी पर भी रेलवे ने भारी संख्या में लोगों के आने एवं यहां से जाने का अनुमान लगाया है। इसी वजह से उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने कई दिशाओं के लिए ट्रेनों के संचालन अग्रिम सूचना जारी कर दी है ताकि यात्री पहले ही जान जाए कि उन्हें किस स्टेशन से ट्रेन मिलेगी। फिलहाल तीन फरवरी को राजस्थान, आगरा, मेरठ, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सूबेदारगंज से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज के स्टेशनों से इस बार दिशावार ट्रेनों का संचालन हो रहा है। सूबेदारगंज से लंबी दूरी की विशेष ट्रेनों का संचालन किए जाने की तैयारी की गई है। ताकि यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed