फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many students crossed age limit of UPPSC exams.

परीक्षाओं के इंतजा में हो गए ओवरएज

Mon, 15 Jul 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Many students crossed age limit of UPPSC  exams.
Many students crossed age limit of UPPSC exams. - फोटो : AU
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद आगामी सभी परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं और हर माह तमाम अभ्यर्थी ओवरएज भी हो रहे हैं। ऐसे में स्थगित की गई परीक्षाओं के आयोजन में जितना विलंब होगा, उतनी ही अधिक संख्या में ओवरएज हो रहे अभ्यर्थी सरकारी नौकरी से वंचित होंगे।
विज्ञापन

आयोग ने वर्ष 2019 में जुलाई से दिसंबर तक की परीक्षाओं का जो कैलेंडर निरस्त किया है, उनमें पीसीएस-2019 परीक्षा भी शामिल थी। इस परीक्षा का अब तक विज्ञापन भी जारी नहीं किया गया है। ऐसे में आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। आवेदन में जितनी देर होगी, अभ्यर्थियों को उतना ही नुकसान होगा। पीसीएस के साथ अन्य परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। हर माह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा पूरी कर लेते हैं और अगली परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

आयोग की ओर से स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथि जारी नहीं की गई है। ऐसे में बहुत से अभ्यर्थी जो इन परीक्षाओं में शामिल हो सकते थे, अब ओवरएज होने के कारण परीक्षाओं से वंचित रह जाएंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग की लापरवाही के कारण नुकसान उनको उठाना पड़ रहा है। इस मसले पर अपनी बात रखने के लिए अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष से मिलने के लिए समय भी मांगा है। प्रतियोगी छात्र चाहते हैं कि ओवरएज होने के कारण जो अभ्यर्थी परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed