फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many people of the house, including Atiq's sons, in custody, said during interrogation that they do not know a

उमेश पाल हत्याकांड : माफिया अतीक के बेटों समेत घर के कई लोग हिरासत में, पूछताछ में बोले कुछ नहीं जानते

Sat, 04 Mar 2023 04:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 04:45 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने अतीक के बेटों समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही हैं। हालांकि अतीक के करीबी रिश्तेदारों का हर सवाल का सिर्फ यही जवाब है कि वे कुछ नहीं जानते।

विज्ञापन
Many people of the house, including Atiq's sons, in custody, said during interrogation that they do not know a
अतीक अहमद और उमेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने अतीक के बेटों समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही हैं। हालांकि अतीक के करीबी रिश्तेदारों का हर सवाल का सिर्फ यही जवाब है कि वे कुछ नहीं जानते। उनके मोबाइल काल डीटेल्स के आधार पर लगातार दबिश दी जा रही है। जो भी उनके संपर्क में थे। उनसे क्रास प्रश्न किए जा रहे हैं। उमेश पाल की हत्या वाली रात ही पुलिस ने अतीक के दो बेटों को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन


उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने अशरफ की पत्नी जैनब और उसकी बेटी को भी पकड़ लिया। अतीक की बहन आयशा नूरी को भी पुलिस हिरासत में लिया है। सूत्र बताते हैं कि सभी लोगों का कहना है कि घटना के बारे में वे कुछ नहीं जानते। अतीक के बेटों से लगातार असद और उसके दोस्तों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके स्कूल में पढ़ने वाले कुछ दोस्तों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


उनसे असद के सोशल मीडिया एकाउंट तथा अन्य बातों की जानकारी ली गई। जैनब ने आज भी यही कहा कि वह न तो शाइस्ता न ही असद के संपर्क में थी। उसका कहना है कि काफी समय उसकी शाइस्ता और असद से बात भी नहीं हुई थी। अतीक की बहन आयशा नूरी से भी पूछताछ की गई। असद अक्सर अपनी बुआ आयशा से मिलने जाता था। उससे मोबाइल से भी संपर्क में रहता था। आयशा ने शाइस्ता और असद के बारे में कुछ भी नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान गया था अतीक से मिलने साबरमती जेल, पकड़ा गया

कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र टिकरी नागी गांव का रहने वाले पूर्व प्रधान साबिर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह कुछ समय पहले अतीक के मिलने साबरमती जेल गया था। अहमदाबाद से अतीक के मुलाकातियों में उसका नाम पता चलने के बाद अब साबिर से मुलाकात का पूरा ब्योरा मांगा गया।

टिकरी नागी गांव का पूर्व प्रधान साबिर अतीक से मिलने साबरमती जेल गया था। वहां पर उसने अपना आधार लगाया था। मोबाइल नंबर भी लिखवाया था। पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही है कि अतीक से क्या क्या बातें हुईं। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर साबिर की भूमिका की भी जांच हो रही है। उसके मोबाइल कॉल डीटेल्स से शूटरों और तथा मददगारों के नंबरों का मिलान किया जा रहा है।

झूंसी, फूलपुर और मरियाडीह आदि इलाकों में दबिश, एक दर्जन युवक पकड़े गए

एसटीएफ और एसओजी ने मरियाडीह, फूलपुर, पूरामुफ्ती, नैनी और झूंसी इलाकों में दबिश देकर एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा है। पुलिस जितने लोगों को पकड़ रही है। उनसे पूछताछ में जितने नए लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, सबको पकड़ा जा रहा है। उनसे क्रास प्रश्न भी किए जा रहे हैं।

Many people of the house, including Atiq's sons, in custody, said during interrogation that they do not know a
अतीक अहमद और उमेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोई रिश्तेदार अतीक के घर का सामान लेने नहीं आया, पीडीए के सुपुर्द किया गया

चकिया में जफर अहमद के जिस मकान में शाइस्ता परवीन अपने बच्चों के साथ रहती थीं, उसे बुलडोजर से गिरा दिया गया। घर गिराने से पहले पीडीए और पुलिस ने मकान को खाली कर सामान बाहर लाकर रख दिया था। पुलिस ने पास में ही रहने वाले रिश्तेदारों और पार्षद को बुलाकर अतीक के घर का सामान लेने को कहा लेकिन कोई भी रिश्तेदार या मोहल्ले वाला इस बात के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग करवाकर सारा सामान पीडीए के सुपुर्द कर दिया।

नफीस से रुखसार के संभावित ठिकानों के बारे में पूछा

पुलिस हिरासत में ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस से उसकी रिश्तेदार रुखसार के बारे में पूछा गया कि वह कहां जा सकती है। उसकी और उसके पति की कहां कहां रिश्तेदारी है। पुलिस ने नफीस के बैंक खातों और हालिया ट्रांजैक्शन के बारे में पता लगाने में जुटी है।

करेली के नफीस अहमद से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है। उमेश पाल की हत्या में प्रयुक्त क्रेटा कार नफीस की थी। चकिया से पुलिस ने घटना के दूसरे दिन कार बरामद की थी। घटना में प्रयुक्त बाइक भी वहीं मिली थी। कार के इंजन और चेचिस नंबर से पता चला कि कार नफीस अहमद की थी। जिसे कुछ महीने पहले उसने अपनी एक रिश्तेदार रुखसार के नाम ट्रांसफर कर दी थी। रुखसार के घर दबिश दी गई तो वह परिवार के साथ घर में ताला बंद कर फरार हो गई थी।

घटना के बाद से उसकी और उसके पति का मोाबाइल भी बंद है। अब नफीस से पूछा जा रहा है कि रुखसार कहां है। वह कहां जा सकती है? कहां कहां रिश्तेदारी है? नफीस ने कुछ नाम बताए हैं जिसके आधार पर रुखसार के कुछ रिश्तेदारों को उठाया गया है। लेकिन रुखसार के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला है।

पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि क्रेटा कार भले ही नफीस ने ट्रांसफर कर दी थी लेकिन उसका परिवार अभी उसी क्रेटा कार से चलता था। पुलिस को चकिया इलाके से क्रेटा कार के साथ साथ वह बाइक भी मिली थी जिसका प्रयोग शूटरों ने किया था। पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी की थी। इसके अलावा पुलिस अभी और कुछ नहीं बता रही है। नफीस से कार के साथ बाइक के बारे में पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed