फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many non-stop trains will stop in Prayagraj and Naini, Railways released timetable

Mahakumbh : प्रयागराज और नैनी में कई नॉन स्टॉप ट्रेनों का होगा ठहराव, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Thu, 17 Oct 2024 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 01:44 PM IST
सार

यह व्यवस्था 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक रहेगी। इस दौरान 68 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, नैनी, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर रुकेंगी। रेलवे अफसरों का कहना है कि महाकुंभ के दौरान बहुत से लोग प्रयागराज से चित्रकूट भी जाएंगे।

विज्ञापन
Many non-stop trains will stop in Prayagraj and Naini, Railways released timetable
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन और नैनी से गुजरने वाली कई नॉन स्टॉप ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है। यह व्यवस्था 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक रहेगी। इस दौरान 68 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, नैनी, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर रुकेंगी। रेलवे अफसरों का कहना है कि महाकुंभ के दौरान बहुत से लोग प्रयागराज से चित्रकूट भी जाएंगे।

विज्ञापन

 

इसी वजह से कई ट्रेनों का ठहराव भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर भी किया गया है। प्रयागराज जंक्शन पर राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इसी तरह नैनी में गोदान एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, दुर्ग-नौतनवा, नौतनवा दुर्ग, अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, यशवंतपुर-लखनऊ, कामायनी एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, दरभंगा एक्सप्रेस, प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस रुकेगी।

विज्ञापन

 

इसके अलावा कानपुर इंटरसिटी, रीवा एक्सप्रेस, श्रद्धासेतु एक्सप्रेस, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस, मऊ-लोकमान्य तिलक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस का दोनों ओर से ठहराव होगा। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी भरतकूप और शिवरामपुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी। उक्त अवधि में संबंधित रेलवे स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed