फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many jobs will be lost when the result of Assistant Professor recruitment is revised

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रिजल्ट संशोधित होने पर जाएगी कई की नौकरी

Tue, 11 Oct 2022 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 07:35 PM IST
सार

आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-50 के तहत विधि को छोड़कर बाकी सभी विषयों के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। जिन विषयों के परिणाम घोषित किए गए हैं, उनके चयनित अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र भी जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Many jobs will be lost when the result of Assistant Professor recruitment is revised
Teacher - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत चार विषयों का परिणाम संशोधित होने के बाद कई अभ्यर्थियों की नौकरी जाएगी। चारों विषयों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) जल्द ही संशोधित परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन



आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-50 के तहत विधि को छोड़कर बाकी सभी विषयों के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। जिन विषयों के परिणाम घोषित किए गए हैं, उनके चयनित अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के जिन चार विषयों को लेकर विवाद है, उनमें संस्कृत, अर्थशास्त्र, गणित एवं शारीरिक शिक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन



असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत के 74 पदों, अर्थशास्त्र के 100, गणित के 96 और शारीरिक शिक्षा के 23 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त मिल चुकी है। अब हाईकोर्ट के आदेश पर इन विषयों के परिणाम संशोधित होने हैं। आयोग भी मान चुका है कि इन विषयों के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई थी। उदाहरण के तौर पर अगर किसी प्रश्न का विकल्प ‘ए’ सही है तो उसकी जगह विकल्प ‘डी’ को सही मानकर अंक जोड़ दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कई अभ्यर्थी बहुत ही मामूली अंकों के अंतर से चयनित होने से वंचित रह गए। आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने इसकी जांच भी शुरू करा दी है। वहीं, अभ्यर्थियों का दावा है कि अगर मूल्यांकन सही तरीके से हुआ तो उनका चयन तय है। परिणाम संशोधित होने के बाद ऐसे अभ्यर्थी मेरिट में शामिल हो जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर की सीटें निर्धारित है, सो मेरिट में नीचे रह गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद भी नौकरी से वंचित होना पड़ेगा। 


‘जल्द ही चारों विषयों के संशोधित परिणाम जारी किए जाएंगे। इन विषयों के परिणाम में किसकी लापरवाही से गड़बड़ी हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ’ दयानंद प्रसाद, सचिव, यूपीएचईएससी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed