फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many institutions will be involved in bike rally and flag hoisting

बाइक रैली और झंडारोहण में शामिल होंगी कई संस्थाएं

Tue, 13 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Many institutions will be involved in bike rally and flag hoisting
Many institutions will be involved in bike rally and flag hoisting
बाइक रैली और झंडारोहण
विज्ञापन

में शामिल होंगी कई संस्थाएं
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत कल निकलेगी बाइक रैली, लोगों में उत्साह
15 अगस्त को सुभाष चौराहे पर ध्वजारोहण, सामूहिक राष्ट्र गान और रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
प्रयागराज। अमर उजाला संग जश्न ए आजादी का उत्साह दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत 14 अगस्त को बाइक रैली निकाली जाएगी। उसके अगले दिन 15 अगस्त को सुभाष चौराहे पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। राजनीतिक दलों के साथ व्यापारियों समेत तमाम संगठनों ने इन दोनों ही कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर शामिल होने का निर्णय लिया है। बाइक रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
बाइक रैली की शुरुआत बुधवार 14 अगस्त को शहीद चंद्र शेखर आजाद पार्क स्थित चंद्रशेखर मूर्ति के सामने वाले गेट से होगी। बाइक में तिरंगा लगी यह रैली आजाद पार्क से हिंदू हॉस्टल चौराहा, हाथी पार्क, लोक सेवा आयोग चौराहा, धोबी घाट चौराहा, विवेकानंद चौराहा, सरदार पटेल मार्ग होते हुए सिविल लाइंस सुभाष चौराहे तक आएगी। इसके अगले दिन सुभाष चौराहे पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के साथ तमाम संस्थाएं ध्वजारोहण और राष्ट्रगान कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। राष्ट्रगान के दौरान 52 सेकेंड तक सुभाष चौराहा और उसके आसपास जो जहां है, वहीं सावधान की मुद्रा में खड़ा हो जाएगा। इस दौरान सुभाष चौराहे के पास रक्तदान शिविर भी लगेगा। अमर उजाला और सिविल लाइंस व्यापार मंडल के रक्तदान शिविर में तमाम लोगों ने रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की है। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह आदि ने अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का स्वागत किया है। उधर भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अनुपमा पांडेय आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इन दोनों कार्यक्रम मेें शिरकत करने की बात कही है।
विज्ञापन

ये संस्थाएं लेंगी ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम में भाग
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम में कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा, प्रयाग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मुंडेरा व्यापार मंडल, राजरूपपुर व्यापार मंडल, गल्ला-तिलहन व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति, प्रयास संस्था, ललिता देवी मंदिर समिति, सलाम भारत, श्री चित्रगुप्त सामाजिक संस्था, भोले नाथ सबके साथ, प्रयागराज सेवा समिति, देशभक्त सेवा संस्थान, बाबा समाजसेवा संस्थान, बेटी बैंक, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पहल, मीरापुर विकास परिषद, काली मंदिर भावापुर समिति, सर्वजन सेवा समिति, प्रबंध समिति गुरुद्वारा सदियापुर, श्री सांई परिवार सेवा समिति मंडल आदि के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed