फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many contenders in Congress for Allahabad seat, election back to back

Prayagraj News: इलाहाबाद सीट पर कांग्रेस में कई दावेदार, बिछे चुनावी चौसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Many contenders in Congress for Allahabad seat, election back to back
सपा संग गठबंधन की घोषणा तथा इलाहाबाद संसदीय सीट मिलने के बाद कांग्रेस में चुनावी हलचल तेज होने के साथ तैयारी भी शुरू हो गई है। गठबंधन से टिकट के लिए कई नाम भी सामने आने लगे हैं। इनमें कई ऐसे चेहरे भी हैं जिन्होंने 2019 लोकसभा तथा महापौर का चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

अंतिम समय तक सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान चलती रही। इसके अलावा गठबंधन की स्थिति में कांग्रेस की ओर से प्रयागराज की एक सीट के लिए दावेदारी की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी की स्थानीय इकाई की ओर से इलाहाबाद और फूलपुर सीट के लिए मजबूत दावेदारों के नाम भी भेज दिए गए थे।
विज्ञापन

अब गठबंधन की घोषणा तथा सीट को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होने के बाद टिकट के दावेदारों की ओर से घेराबंदी भी शुरू हो गई है। इसके तहत जातिगत समीकरण को अपने पक्ष में बताने के साथ कई अन्य तरह के दावे भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद संसदीय सीट पर अभी तक अगणी जाति के नेताओं ने ही जीत हासिल की है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से कई नामों की चर्चा हैं। इसमें इलाहाबाद सीट से सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र अनिल शास्त्री और उनके पुत्र आदर्श शास्त्री का नाम भी शामिल है। हालांकि अनिल शास्त्री पूर्व में चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं, लेकिन पिछले दिनों राहुल गांधी की अगुवाई में प्रयागराज आई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अनिल और आदर्श शास्त्री शामिल हुए थे। ऐसे में इस चर्चा को और बल मिल रहा है।
पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह को फूलपुर सीट से कांग्रेस की ओर से मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब यह सीट सपा के खाते में हैं। ऐसे में उनके इलाहाबाद सीट चुनाव लड़ने की भी चर्चा है।
इनके अलावा युवा नेता प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, विजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष, डॉ.सत्या पांडेय ने भी दावेदारी की है। इनके नाम भी पार्टी शीर्ष नेतृत्व को भेजे जा चुके हैं। विजय मिश्रा पार्टी टिकट पर पूर्व में महापौर का चुना लड़ चुके हैं और तीसरे स्थान पर रहे। वह दूसरे स्थान पर रहे सपा उम्मीदवार विनोद मिश्रा से बहुत पीछे नहीं रहे थे। वहीं विवेकानंद की छात्र राजनीति से ही जुझारू नेता के तौर पर पहचान रही है। इसके अलावा विवेकानंद को प्रियंका गांधी का नजदीकी भी माना जाता है।
डॉ.सत्या पांडेय महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं तो अनिल द्विवेदी पदों पर रहते हुए संगठन में लंबे समय संघर्ष के साक्षी रहे हैं। मुकुंद तिवारी भी संगठन में कई प्रमुद पदों पर रहने के साथ दो बार पार्षद रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी पार्षद हैं तो मां भी दो बार पार्षद रह चुकी हैं। इन्हीं संघर्षों और अलग-अलग समीकरणों का हवाला देते हुए नेता गठबंधन से टिकट के लिए दावेदारी में जुटे हैं।

राहुल-प्रियंका ने बुलाया तो कांग्रेस करुंगा ज्वाइन: सलीम शेरवानी
प्रयागराज। पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के सपा में पद छोड़ने के साथ कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। इरशाद उल्ला, मोहम्मत एजाज, मोहम्मद अनीस आदि कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को सलीम से मुलाकात करने के साथ उनसे कांग्रेस में शामिल होने की अपील भी की। वहीं सलीम शेरवानी का कहना है कि गांधी परिवार से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी उन्हें बुलाते हैं तो वह कांग्रेस जरूर ज्वाइन करेंगे। ऐसे में सलीम शेरवानी की इस टिप्पणी के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने के साथ इलाहाबाद सीट से दावेदारी की भी चर्चा तेज हो गई है।


फूलपुर सीट के लिए कोशिश में हैं कई नेता
0 कई वरिष्ठ नेता अब भी इलाहाबाद के बजाय फूलपुर सीट कांग्रेस को दिए जाने की कवायद में जुटे हैं। उनका तर्क है कि यह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की सीट है। इसके अलावा राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी इस सीट की चार विधानसभा क्षेत्रों फूलपुर, उत्तरी, फाफामऊ और सोरांव से गुजरी थी। इसके विपरीत इलाहाबाद सीट की एक भी विधानसभा यात्रा के रास्ते में नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed