फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many business circles came in opposition to e-commerce companies

ई कामर्स कंपनियों के विरोध मे आए कई व्यापार मंडल

Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Many business circles came in opposition to e-commerce companies
ई कामर्स कंपनियों के विरोध में आए कई व्यापार मंडल
विज्ञापन

कल सिविल लाइंस में कैट के बैनर तले होगा पुतला दहन
प्रयागराज। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा ई कामर्स कंपनियों के विरोध में चलाए जा रहे अभियान का कई व्यापार मंडल ने समर्थन किया है। इसके विरोध में बुधवार 20 नवंबर को सुभाष चौराहा सिविल लाइंस में कैट की ओर से ई कामर्स कंपनियों के प्रतीकात्मक स्टोर के पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल के मुताबिक ई कामर्स कंपनियां व्यापार के अनैतिक तौर तरीकों को अपनाकर शहर ही नहीं पूरे देश के खुदरा व्यापार को तबाह कर रही हैं। व्यापारी और ग्राहक के मध्य चला आ रहा पारिवारिक रिश्ता भी समाप्त होने की कगार पर आ रहा है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को सुभाष चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में इलाहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुंद्रा, महामंत्री अशोक अग्रवाल, इलाहाबाद कंप्यूटर डीलर वेलफेयर एसोसिएशन से सौरभ गुप्ता, अनु पांडेय, इलाहाबाद इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन के महामंत्री वीरेंद्र श्रीवास्तव, इलाहाबाद मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सिंह, अल्लापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र आदि संगठन शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed