पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ फूंका पुतला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा छात्रसभा के नगर उपाध्यक्ष आकिब जावेद की अगुवाई में सपाई सुभाष चौराहे पर एकत्र हो गए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी कीमत को वापस न लेने पर ट्रेनें रोकने का ऐलान किया। इस दौरान पीएम मोदी का पुतला भी फूंका गया। पुतला दहन करने वालों में सचिन दास, अंकित दास, रोहित यादव, सत्यम आनंद, जय सोनकर, मेराज हुसैन, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक कर होली के पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के निंदा की। प्रदेश महासचिव मुकुुंद तिवारी के नेतृत्व में हुई बैठक में कहा गया कि महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। बैठक में जय प्रकाश तिवारी, निजामुउद्दीन, तारिक सईद, हरदेव सिंह, अनिल चंद्र प्रजापति, इमरान, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।