फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mankameshwar , the water will be sacrificed in Pdila Kanvdia

मनकामेश्वर, पड़िला में भी जल चढ़ाएंगे कांवड़िए

Mon, 10 Aug 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mankameshwar , the water will be sacrificed in Pdila Kanvdia
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भोले बाबा के बहुत सारे भक्त जो काशी विश्वनाथ, बाबा बैजनाथ धाम की लंबी यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के मनकामेश्वर, तक्षकेश्वर महादेव, सोमेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव आदि शिवालयों में जल चढ़ाने कांवड़ लेकर जाएंगे। कांवड़ियों ने तैयारी भी कर रखी है।
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित अनूप त्रिपाठी ने बताया कि शहर के कई इलाकों के शिव भक्तों ने उनसे संपर्क किया है। उन्हें सलाह दी गई है कि अगर वे काशी विश्वनाथ बाबा, बैजनाथ की यात्रा कर पाने में असमर्थ हैं तो वे शहर के शिवालयों में भी जल चढ़ाकर शिव कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तड़के कांवड़ियों का जत्था संगम एवं दशाश्वमेधघाट पहुंचेगा और विधिविधान से गंजा पूजन कर जल एकत्र करेगा।
विज्ञापन


इसके बाद शिवालयों की ओर रवाना होगा। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि शहर के मंदिरों में कांवड़ लेकर जाने वालों में महिलाएं भी होंगी। गंगापार झूंसी इलाके के 56 वर्षीय श्याम कृष्ण ने कहा कि वह सावन के दूसरे सोमवार को सुबह दशाश्वमेधघाट  से चल लेकर पड़िला महादेव मंदिर जलाभिषेक को जाएंगे। दारागंज के 65 वर्षीय बैजू निषाद ने भी पड़िला जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल चढ़ाने के साथ ही विधिविधान से पूजन अर्चन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed