फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   manduadiha passanger trin will cancled till 26th march

26 मार्च तक निरस्त रहेगी रामबाग-मंडुवाडीह पैसेंजर

Tue, 17 Mar 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
manduadiha passanger trin will cancled till 26th march
रामबाग स्टेशन से दिन में 12.30 बजे मंडुवाडीह जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रेलवे ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। इसका निरस्तीकरण 26 मार्च तक रहेगा। इसके अलावा रामबाग से सुबह 6.30 बजे चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी 22 से 26 मार्च तक दोनों ओर से निरस्त रहेगी, जबकि शाम छह बजे चलने वाली पैसेंजर का निरस्तीकरण 25 एवं 26 मार्च को होगा।
विज्ञापन

दरअसल पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग-मंडुवाडीह रेलखंड के कछवा रोड-माधोसिंह के दोहरीकरण का कार्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इस वजह से रेलवे ने संबंधित रूट पर चलले वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है। इसके अलावा 24 एवं 25 मार्च को गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज एवं 25 और 26 मार्च को कानपुर से गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस अवधि में कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें अहमदाबाद-दरभंगा, उधना-दानापुर, दरभंगा-लोकमान्य तिलक, अहमदाबाद-पटना, पटना-अहमदाबाद, धनबाद-कोल्हापुर, लिच्छवी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें मंडुवाडीह-रामबाग की जगह प्रयागराज छिवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं प्रयाग जंक्शन और जंधई के रास्ते संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed