फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Manager threatens to recover loan, farmer dies of heart attack

Prayagraj News: ऋण वसूली को मैनेजर ने दी धमकी, हार्टअटैक से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Manager threatens to recover loan, farmer dies of heart attack
कोरांव के बदौआ खुर्द महुली में किसान की मौत के मामले में बेटे ने आरोप लगाया कि ऋण वसूली को आए बैंक मैनेजर की धमकी के कारण उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन

कोरांव थाना क्षेत्र के बदौआ खुर्द महुली निवासी रमेश सिंह मुबंई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके पिता श्यामलाल सिंह (80) घर पर रहकर खेती करते थे। कुछ साल पहले उन्होंने भूमि विकास बैंक मेजा से लोन लिया था। कुछ किस्तें बची थीं।
विज्ञापन

मंगलवार को रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 24 अप्रैल को बैंक के मैनेजर अन्य कर्मियों के साथ घर पहुंचे और लोन न चुकाने पर जेल भिजवाने की धमकी देते हुए उनके पिता को वाहन में बैठा लिया। मैनेजर की धमकी से डरे पिता की हालत बिगड़ने लगी और गाड़ी में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत होते ही वाहन में मौजूद मैनेजर और उनके साथी शव को नीचे उतारकर भाग निकले। उन्हें मामले की जानकारी हुई तो वह 28 अप्रैल को घर पहुंचे। 29 अप्रैल को कोरांव पुलिस को मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक कोरांव राकेश वर्मा ने उप निरीक्षक दीपक राजपूत को मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed