{"_id":"69240c58fc4ad920ad0774c5","slug":"manager-principal-will-be-questioned-in-the-case-of-suspicious-death-of-the-student-police-took-dvr-in-posses-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: छात्र की संदिग्ध मौत मामले में प्रबंधक-प्रधानाचार्य से होगी पूछताछ, पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: छात्र की संदिग्ध मौत मामले में प्रबंधक-प्रधानाचार्य से होगी पूछताछ, पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लिया
Mon, 24 Nov 2025 01:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:12 PM IST
सार
पुलिस स्कूल परिसर, ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। कई घंटों तक फुटेज खंगालने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं मिला है। जांच अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
शिवम यादव। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुंडेरा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र की संदिग्ध मौत मामले में सोमवार को पुलिस स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज करेगी। रविवार अवकाश होने के कारण यह कार्रवाई टल गई थी।
विज्ञापन
पुलिस स्कूल परिसर, ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। कई घंटों तक फुटेज खंगालने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं मिला है। जांच अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
कौशाम्बी के बारा गांव निवासी छात्र शिवम यादव की बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पिता अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस डीवीआर कब्जे में लेकर मृतक के दोस्तों, सहपाठियों और शिक्षकों से पूछताछ कर रही है। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को स्कूल प्रबंधन से विस्तृत पूछताछ की जाएगी और फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन