{"_id":"5e960dbd8ebc3e78ac7ea672","slug":"manager-involved-in-embezzlement-will-be-departmental-action-police-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन में शामिल मैनेजर पर होगी विभागीय कार्रवाई, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन में शामिल मैनेजर पर होगी विभागीय कार्रवाई, पुलिस ने भेजा जेल
Wed, 15 Apr 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोटक महिंद्रा बैंक में 9.46 करोड़ के गबन मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बैंक मैनेजर मातंबर पांडेय पर विभागीय कार्रवाई कराने की भी तैयारी है। पुलिस जल्द ही उसके खिलाफ यूनियन बैंक के अफसरों को रिपोर्ट भेजेगी। जिसके लिए लिखापढ़ी की जा रही है।
कोटक महिंद्रा बैंक की सिविल लाइंस शाखा में करोड़ों के गबन मामले में तीन दिन पहले मुख्य आरोपी अंशुमान दुबे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनमें भदोही स्थित यूनियन बैंक का मैनेजर मातंबर पांडेय भी शामिल था।
पुलिस ने मातंबर समेत अन्य तीनों लोगों को गबन के रुपये मैनेज करने में अंशुमान की मदद करने का आरोपी बनाया है। मातंबर के पास से 50 हजार रुपये भी बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस अब मातंबर पर विभागीय कार्रवाई कराने की भी तैयारी में है।
विज्ञापन
जिसके लिए जल्द ही उसके खिलाफ यूनियन बैंक के अफसरों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। इसी क्रम में जल्द ही गिरफ्तार किए गए मैनेजर के संबंध में एक रिपोर्ट यूनियन बैंक के अफसरों को भेजी जाएगी।