फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Man suicide after killed his daughters in Prayagraj Big revelation in post mortem report

बर्बरता की हदें पार: मनीष ने चाकू से छोटी बेटी पर पांच... बड़ी पर किए थे ताबड़तोड़ आठ वार; देखकर कांपे डॉक्टर

Tue, 10 Sep 2024 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Sep 2024 03:15 PM IST
सार

कातिल बाप ने छोटी बेटी पर चाकू से पांच वार किए थे, जबकि बड़ी बेटी पर आठ ताबड़तोड़ वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बड़ी बेटी की पीठ पर भी जख्म के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Man suicide after killed his daughters in Prayagraj Big revelation in post mortem report
Man suicide after killed his daughters - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में दो मासूम बेटियों को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले मनीष ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। उसने बड़ी बेटी पर आठ और छोटी पर पांच बार चाकू से वार किए। पोस्टमार्टम के दौरान बच्चियों के शरीर पर मिले जख्मों के निशान से इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के चलते शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराने का फैसला लिया गया था। दोपहर बाद दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम शुरू किया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान बड़ी बेटी नैंसी (5) के शरीर पर आठ बड़े जख्म के निशान मिले। इनमें से पांच पेट पर, जबकि तीन पीठ पर थे।
विज्ञापन


उधर, छोटी बेटी खुशबू (3) के पेट पर पांच जख्म के निशान मिले। उसके पेट का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त भी हो गया था। इससे पहले मनीष के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें सामने आया कि फांसी लगाने की वजह से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद यह भी माना जा रहा है कि खुशबू ने भागने का प्रयास भी किया होगा और इसी दौरान मनीष ने उसकी पीठ पर भी चाकू से वार किए। उधर, पुलिस देर रात तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने की बात कहती रही। धूमनगंज इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिली है। 
 

...तो क्या पिता ने कर दी थी वसीयत?
रम्मन का पूरा में स्थानीय लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा रही कि पिता रोशनलाल ने जीवनकाल में ही वसीयत कर दी थी। जिसमें मनीष को संपत्ति से बेदखल करने की बात थी। चर्चा रही कि वह उसके प्रेम विवाह करने से नाराज थे और इसके बाद उन्होंने वसीयत तैयार कराई थी। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने भी ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।

एक साथ उठीं तीन अर्थियां, परिजनों की चीत्कार से कोहराम
धूमनगंज के रम्मन का पूरा मोहल्ले में सोमवार शाम एक साथ तीन अर्थियां उठीं। मनीष व उसकी दोनों बच्चियों के शव घर लाए जाने पर परिजनों की चीत्कार से कोहराम मच गया। उनकी हालत देख मोहल्ले के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। देर शाम नीवा कछार में तीनों शव दफना दिए गए।

 

मनीष के शव का पोस्टमार्टम दोपहर तीन बजे के करीब हो गया था। इसके बाद उसकी दोनों बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। शाम पांच बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव मनीष के पैतृक घर पर ले जाए गए,जहां उसकी पत्नी संगीता भी मौजूद थी।

 

शवों को देखते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। मनीष की मां गीता और पत्नी संगीता फूट-फूटकर रोती रही। उधर,भाइयों की भी आंखें नम थीं। संगीता कभी पति तो कभी दोनों बेटियों को याद कर-कर बिलखती रही। उधर, शव लाए जाने पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग भी जुट गए थे। परिजनों की हालत देख उनकी भी आंखें नम हो गईं। आसपड़ोस की महिलाओं के भी आंखों से आंसू गिरने लगे।

 

किसी तरह पत्नी व मां को ढांढस बंधाने के बाद भाई आनंद व अमित अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ तीनों शवों को लेकर नीवा कछार पर पहुंचे। यहां पिता व दोनों बेटियों को दफनाया गया। अंतिम संस्कार भाई अमित ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर धूमनगंज थाने की फोर्स भी मौजूद रही।
 

यह है पूरा मामला
पेंटिंग व इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले मनीष ने रविवार दोपहर दो बेटियों नैंसी (5) और खुशबू (3) की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। पत्नी संगीता के बाजार से आने के बाद घटना की जानकारी हुई। दरवाजा तोड़ा गया तो मनीष का शव फंदे पर जबकि, दोनों बेटियों के शव जमीन पर पड़े मिले।

 

पत्नी के मुताबिक, रविवार को मनीष घर पर ही था। उसे कपड़े लेने थे, ऐसे में दोपहर करीब एक बजे वह सुलेमसराय बाजार चली गई। लगभग एक घंटे बाद वापस आई तो दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। फोन भी बंद था। उसके जानकारी देने पर मकान मालिक व अन्य लोग जुट गए। 

 

किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़कर देखा गया तो मनीष फंदे पर लटका था। दोनों बेटियां जमीन पर मृत पड़ी थीं। सूचना पर पहले डायल 112 और फिर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। एक साथ तीन मौतों की खबर पर फोरेंसिक टीम के साथ डीसीपी दीपक भूकर व कुछ देर बाद एडि. सीपी एन कोलांची भी आ गए। वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच दरवाजा तोड़कर पुलिस भीतर दाखिल हुई। जमीन पर मृत पड़ी दोनों बेटियों को चाकू से गोदकर बेरहमी से मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed