फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   man runs away with police PRV vehicle in Phulpur hits bike rider

UP: फूलपुर में पुलिस की पीआरवी गाड़ी लेकर भागा युवक, बाइक सवार को मारी टक्कर

Mon, 11 Mar 2024 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Mar 2024 10:54 PM IST
सार


इसी बीच मौके की नजाकत भांप कार सवार युवक ने पुलिस की पीआरवी गाड़ी में बैठा और स्टार्ट कर भागने लगा। वह अभी करीब दो किमी दूर गया ही था कि कोतवाली क्षेत्र के छेदीकापूरा गांव के रहने वाले सत्यम चौरसिया को पुलिस की गाड़ी से टक्कर मार दिया। 

विज्ञापन
man runs away with police PRV vehicle in Phulpur hits bike rider
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस व पीआरवी अधिकारियों में उस समय खलबली मच गई, जब सड़क हादसे में घायल महिला की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस की गाड़ी लेकर कार सवार युवक भाग निकला। अभी वह गाड़ी लेकर कुछ दूर ही गया था कि युवक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस व ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

यूपी के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सांवडीह गांव की रहने वाली केसा देवी 50 पत्नी स्व.लालबहादुर पटेल को नशे की हालत में कार चला रहे युवक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह मरणासन हो गई और अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड्ड में चली गई। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए जैसे ही उतर कर महिला के पास पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मौके की नजाकत भांप कार सवार युवक ने पुलिस की पीआरवी गाड़ी में बैठा और स्टार्ट कर भागने लगा। वह अभी करीब दो किमी दूर गया ही था कि कोतवाली क्षेत्र के छेदीकापूरा गांव के रहने वाले सत्यम चौरसिया को पुलिस की गाड़ी से टक्कर मार दिया। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दौड़ाया तो पीछे से पुलिस भी पहुंच गई और पीआरवी गाड़ी लेकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया और थाने उठा लाई। इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह ने बताया कि महिला केसा देवी व युवक सत्यम को टक्कर मारने वाले कार चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र मुन्नू लाल निवासी जोधल तेलियरगंज प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। उधर पुलिस की गाड़ी लेकर भागने की सूचना पर जिले से भी अधिकारी फूलपुर पहुंच गए और कार्रवाई में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed