फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   man murdor fatehgang west

लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

Sat, 27 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
man murdor fatehgang west
धर्मेंद्र फाइल फोटो । - फोटो : MEERGANJ
फतेहगंज पश्चिमी। मीरापुर गांव आए रहपुरा जागीर के धर्मेंद्र की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास ही टावर के पास पड़ा मिला। मृतक के चाचा ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस मीरापुर गांव के लखपत और बाबूराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बाबूराम को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस हादसे में धर्मेंद्र की मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

रहपुरा जागीर गांव के ओमप्रकाश की दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उनका भतीजा धर्मेंद्र (28) अक्सर गांव मीरापुर जाता था। बृहस्पतिवार को भी वह सुबह वहां गया था और दोपहर को वापस आ गया। शाम करीब चार बजे गांव राफियाबाद में रहने वाला उसका दोस्त लखपत उसे फिर बुलाकर ले गया। देर शाम उन्हें किसी से सूचना मिली कि धर्मेंद्र की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी है और शव रोड किनारे डाल दिया है। जब वह पहुंचे तो उसकी लाश खिलचीपुर रोड पर टावर के पास पड़ी थी। बाइक भी पास ही पड़ी हुई थी। जब उन्होंने मीरापुर से सटे गांव खिलचीपुर निवासी बाबूराम से पूछा तो उन्होंने बताया कि पांच लोग धर्मेंद्र को लाठी डंडों से तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर बेसुध नहीं हो गया। फिर खून से लथपथ धर्मेंद्र को छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद धर्मेंद्र बाइक पर बैठकर जाने लगा तो टावर के पास जाकर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ओमप्रकाश की तहरीर पर बाबूराम और लखपत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर बाबूराम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामला सड़क हादसे का प्रतीत होता है। तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले भी हुई थी हाथापाई, प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा
धर्मेंद्र बाबूराम के घर के पास बाग में अक्सर आता था। ग्रामीणों का कहना है कि वहां वह दोस्तों के साथ घंटों बैठा रहता था। वहां शराब भी पी जाती थी। इसे लेकर बाबूराम से उसका कई बार झगड़ा हुआ था। दस दिन पहले जब वह बाग में बैठा था तो कई लोगों ने उसके साथ हाथापाई की थी। बृहस्पतिवार को बाग के पास ही पुलिया पर धर्मेंद्र को पीटकर घायल कर दिया गया था।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि धर्मेंद्र का गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह लड़की एक और लड़के से भी बात करती थी। इसको लेकर उसका कई बार उस लड़के से विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र जब बाग में बैठा तो वह लड़का अपने चार साथियों के साथ आया और धर्मेंद्र को लाठी डंडों से जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि धर्मेंद्र के परिजन प्रेम प्रसंग से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed