फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Man crossing road dies due to collision with bike

Prayagraj News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत

Wed, 10 Jan 2024 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 10 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Man crossing road dies due to collision with bike
मीरगंज (बरेली)। नेशनल हाईवे पर अनुबिस डिग्री काॅलेज के पास बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तहसील आंवला के गांव कनगांव रसूला निवासी रामभजन लाल आर्य (55 वर्ष) की मिलक के मोहल्ला शाहू जी नगर में ससुराल है। वह यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को वह अपनी बेटी रिया कुमारी के साथ उसके कॉलेज की फीस जमा करने के लिए अनुबिस डिग्री कॉलेज आ रहे थे। वाहन से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे।
इसी बीच मीरगंज के गांव नल नगरिया निवासी गुलफाम और उसके भाई अरबाज की बाइक उनसे टकरा गई। हादसे में रामभजन लाल आर्य को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। रामभजन अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले शख्स थे। उनकी मौत के बाद पत्नी प्रवेश कुमारी, बेटी रिया और बेटे प्रियांशु का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--------
डंफर ने दो कारों को टक्कर मारी



फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर बजरी लदे अनियंत्रित डंफर ने दो कारों को चपेट में ले लिया। हादसे में मेडिकल कॉलेज के छात्र सहित तीन लोग बाल-बाल बचे। पुलिस ने डंफर को पकड़कर थाने में खड़ा कराया है। पुलिस के मुताबिक बजरी लदा डंफर काशीपुर से शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed