{"_id":"69b31bc2ffdc86e7c00a1b56","slug":"make-safety-a-part-of-work-culture-pk-singh-allahabad-news-c-417-1-sald1007-4210-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा को बनाएं कार्य संस्कृति का हिस्सा : पीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा को बनाएं कार्य संस्कृति का हिस्सा : पीके सिंह
Fri, 13 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
इफको फूलपुर इकाई में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुरस्कृत होते विभिन्न प्रतियोगिताओं के व
इफको फूलपुर इकाई में बृहस्पतिवार को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान इकाई प्रमुख एवं महाप्रबंधक पीके सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान हमें कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि हेलमेट, सुरक्षा सूट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का नियमित रूप से उपयोग करें तथा फायर अलार्म और प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी रखें।
महाप्रबंधक तकनीकी रत्नेश कुमार ने कहा कि किसी भी संभावित खतरे या दुर्घटना की जानकारी तुरंत साझा करना जरूरी है, ताकि अग्नि एवं सुरक्षा विभाग समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर सके। उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन शंभू शेखर ने कहा कि कार्य निष्पादन के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्य प्रबंधक अग्नि एवं सुरक्षा विभाग संजीव कुमार ने विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इकाई में पिछले 1814 दिनों से दुर्घटनामुक्त कार्य किया जा रहा है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना निवारण के लिए 1173 टूल बॉक्स स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
संचालन विकास कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश निगम ने किया। मौके पर संयुक्त महाप्रबंधक अरुण कुमार, एसके सिंह, एके गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश, आरपी यादव और संदीप गोयल, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शंभू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, स्वयं प्रकाश, पंकज पांडेय और विजय यादव आदि रहे। अंत में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को पुरस्कृत किया गया।