फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Make necessitated the development of agriculture in India

मेक इन इंडिया में कृषि का विकास जरूरी

Thu, 29 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Make necessitated the development of agriculture in India
मेक इन इंडिया के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ दुनिया भर में बसे भारतीय भी कवायद में जुटे हैं। इसकी बानगी बृहस्पतिवार को मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में ‘एडवांस इन मैनेजमेंट एंड टेकभनोलॉजी : मैपिंग स्ट्रेंथ विथ अपारचुनिटी’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देखने को मिली। हिस्सा लेने पहुंची न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर की प्रो. रुक्मिणी गाउंडर ने मेक इन इंडिया को लेकर कई बुनियादी सवाल उठाए। मैसी विश्वविद्यालय की प्रो. गाउंडर ने कई सुझाव दिए और कहा कि भारत को कृषि क्षेत्र में विकास करने की सबसे अधिक जरूरत है। कृषि क्षेत्र में सबसे अधिक नौकरियां हैं और यहां पर कृषि के लिए जमीन भी अधिक है।
विज्ञापन


संस्थान के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रो. रुक्मिणी गाउंडर ने पीएम मोदी के दस बुनियादी संसाधनों के बारे में बताया। कहा कि शिक्षा, ऊर्जा, पानी, परिवहन आदि संसाधनों का मुक्कमल विकास जरूरी है और इसका सभी को लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा की बात भी कही। कृषि क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए इंडिया में औद्योगिकीकरण, उत्पादन, सेवा क्षेत्र में तो बढ़ोतरी की बात कही। कहा कि जहां इन क्षेत्रों का विकास हो रहा है, वहीं कृषि क्षेत्र में गिरावट आ रही है, जबकि देश की अधिकांश जनसंख्या इसी पर निर्भर है।
विज्ञापन


प्रो. गाउंडर ने कहा कि मोदी सरकार को कृषि क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेमिनार के मुख्य अतिथि संस्थान के डायरेक्टर प्रो. पी चक्रवर्ती ने देश के विकास के लिए तकनीकी का अहम रोल बताया। सत्र में प्रो. आरके श्रीवास्तव, मैनेजमेंट स्ट्डीज की अध्यक्ष प्रो. गीतिका ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान सोविनियर का लोकार्पण किया गया। संचालन तृप्ति सिंह ने और धन्यवाद डॉ. विभूति त्रिपाठी ने किया। उद्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्र भी हुए। इसमें प्रो. एके मुखर्जी, प्रो. एनके शर्मा ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed