फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Make Best of the Show ' Brujo '

बेस्ट ऑफ द शो बना ‘ब्रूजो’

Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Make Best of the Show ' Brujo '
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पशुपालन विभाग की ओर से कंपनी बाग में मंगलवार को आयोजित डॉग शो में संजीव त्रिपाठी के लैब्राडोर ‘ब्रूजो’ बेस्ट ऑफ द शो चुना गया। दिनेश राय का जर्मन शेफर्ड ‘हीरो मैक्स’ सेकंड बेस्ट ऑफ द शो, मनोज का मिनियेचर ‘सिप्पी’ थर्र्ड बेस्ट आफ द शो, नेपोलियन मैस्टिफ ‘डॉन’ फोर्थ बेस्ट ऑफ द शो और संजली दीक्षित का फ्रैंच बुलडाग ‘मैजिक’ फिफ्थ बेस्ट ऑफ द शो बना। वहीं बेस्ट पपी ऑफ द शो मुस्कान यादव का डॉबर मैन और सेकंड बेस्ट पपी ऑफ द शो शिशिर प्रकाश का स्कूबी ग्रेट डेन रहा। डॉग शो का उद्घाटन न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल ने किया। मंडलायुक्त राजन शुक्ला, जिलाधिकारी संजय कुमार, सीडीओ अटल कुमार राय ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


डॉग शो को देखने के लिए काफी संख्या में शहरी पहुंचे। सभी डॉग की नस्ल के बारे में जानकारी और उनकी फोटो खींचते रहे। शो में 17 नस्लों के सौ से अधिक डॉग शामिल हुए। इसमें लैब्राडोर, पग, राटवीलर, ग्रेटडेन, इंग्लिश मैस्टिफ, बुल मैस्टिफ, मिनियेचर पिंसर, जर्मन शेफर्ड, सेंट बर्नाड, काकर स्पैनियल, बीगल आदि सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। बेस्ट ऑफ द शो के साथ ही ब्रीड वाइज भी डॉग को पुरस्कृत किया गया। इसमें जर्मन शेफर्ड नस्ल में राकेश कुमार, अभिषेक, विमल प्रसाद, दिनेश कुमार के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं लैब्राडोर नस्ल में सचिन, डॉ. कामना वर्मा, सिद्धार्थ जैन, संजीव त्रिपाठी, अंजलि के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। इसी तरह पग नस्ल में प्रतिभा सहाय, शुभी अग्रवाल के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला।

विज्ञापन

राटवीला नस्ल में अभिमन्यु, राहुल सेठ, सिद्धार्थ यादव के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। ग्रेट डेन नस्ल में शिशिर प्रकाश, सार्थक के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। स्पिट्स/सेमवाइड नस्ल में प्रज्ञा शुक्ला के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। फ्रेंच बुलडॉग नस्ल में अखिलेश और संजली दीक्षित के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। डेशुंड नस्ल में गुनगुन के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। सेंट बर्नार्ड में सुधीर मिश्रा, सीके शुक्ला, कुंवर प्रवीन के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला।  बेल्जियम शेफर्ड नस्ल में विवेक सचान के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। मैस्टिफ नस्ल में अंकित द्विवेदी, सत्यम कुमार के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। पामेरियन में नस्ल में निखिल चौरसिया के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। डॉबर मैन में मुस्कान यादव, राकेश खरे के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। नैपोलियन मैस्टिफ नस्ल में रचित शर्मा का डॉगी प्रथम स्थान पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बुल मैस्टिफ नस्ल में हर्षित शर्मा, रजत यादव के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। काकर स्पैनियल नस्ल में मुकेश जोशी के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। बीगल नस्ल में विवेक सचान के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। यूटीया नस्ल में राहुल निषाद के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। लिबेटन मैस्टिफ नस्ल में विवेक सचान, वीएन उपाध्याय, अतुल गुप्ता के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। इंडियन ब्रीड में हिमांशु, रामू, स्वास्तिक के डॉग को प्रथम पुरस्कार मिला। मिनिएचर पिंचर नस्ल में मनोज का डॉगी प्रथम स्थान पर आया। निर्णायक के तौर पर ले. कर्नल डॉ. संजीव राम चौहान रहे। शो का संचालन डिप्टी सीवीओ डॉ. कुलदीप सिंह ने किया। शो में अपर निदेशक पशुपालन डॉ. रामपाल सिंह, सीवीओ डॉ. एससी जायसवाल, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. शिरीष चंद्रा, डॉ. केके राजपूत, डॉ. राजू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed