फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Major Dhyan Chand is proud to be the MLA of the city - Siddharth Nath

मेजर ध्यानचंद के शहर का विधायक होने का है गर्व - सिद्धार्थ नाथ

Sun, 29 Aug 2021 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Aug 2021 08:57 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद ने अपने स्टिक के बल पर तमाम कीर्तिमान स्थापित किए। कहा कि टोक्यो ओलंपिक के दौरान प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा तो देश ने 41 वर्ष बाद ओलंपिक खेल हाकी में  पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Major Dhyan Chand is proud to be the MLA of the city - Siddharth Nath
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उस शहर का विधायक हूं जो मेजर ध्यानचंद की जन्मभूमि रही है। सिद्धार्थ नाथ ने यह बात अपने राजापुर स्थित आवास पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कही। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद ने अपने स्टिक के बल पर तमाम कीर्तिमान स्थापित किए। कहा कि टोक्यो ओलंपिक के दौरान प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा तो देश ने 41 वर्ष बाद ओलंपिक खेल हाकी में  पदक हासिल किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रशिक्षक पीयूष दुबे भी प्रयागराज के ही निवासी हैं। महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर और निशा वारसी ने भी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन


कहा कि  प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में खेल प्रोत्साहन देते हुए ग्रामीण इलाकों  में खेल के स्टेडियम बनवा रही है। सिद्धार्थ नाथ सिंह अटाला मोहल्ला भी गए। उनके मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि वहां पार्षद मो. मोइनुद्दीन ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। यह पहला मौका है कि जब वहां भाजपा से किसी मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान हॉकी खिलाड़ी मो. तालिब ने बताया कि उनके पिता एवं परिवार के सदस्यों को पीडीए ने आवास से निकाल दिया था। तब सिद्धार्थ नाथ सिंह के प्रयास से ही उनका आवास उन्हें वापस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed