{"_id":"636bf9cc76dac4686c0fbec0","slug":"main-line-of-sewerage-pumping-station-torn-two-bikes-parked-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सीवरेज पंपिंग स्टेशन की मेन लाइन फटी, सड़क पर खड़ी दो बाइक गड्ढे में समाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सीवरेज पंपिंग स्टेशन की मेन लाइन फटी, सड़क पर खड़ी दो बाइक गड्ढे में समाईं
Thu, 10 Nov 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:34 AM IST
सार
मेन लाइन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद फसल खान और कार्यदायी संस्था अभियंता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मेन लाइन को बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। साथ ही गड्ढे में समाई दोनों बाइक को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : गड्ढे में गिरी बाइक को निकालता जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
करेली क्षेत्र में करामत की चौकी (ससुर खदेरी पुल) के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की सीवरेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) की मेन लाइन फट जाने के कारण यहां तेज प्रेशर में पानी बहने लगा, जिससे किनारे की सड़क तक धंस गई। वहां पर खड़ी दो बाइक उस गड्ढे में समा गईं। हालांकि जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। दूसरी ओर मेन लाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद घरों तक पहुंचने वाला नलकूप पाइप भी डैमेज हो गया। इससे करीब 150 घरों में पेयजल का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
मेन लाइन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद फसल खान और कार्यदायी संस्था अभियंता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मेन लाइन को बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। साथ ही गड्ढे में समाई दोनों बाइक को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य में छह दिन लग जाएंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी और सीवर लाइन चालू की जाएगी। पार्षद ने बताया कि क्षेत्र के लगभग 150 घरों में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। इसके साथ ही सीवर की लाइन को भी बंद कर दिया गया है।गंगा प्रदूषण इकाई के अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। बुधवार देर रात तक मरम्मत का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन