Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   main accused of raping a nurse under Curzon Bridge was injured in a police encounter, shot in the leg

Prayagraj : कर्जन ब्रिज के नीचे नर्स से दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोलीो

Sun, 31 Aug 2025 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 01:04 PM IST
सार

Prayagraj Crime News : 16 अगस्त को कर्जन ब्रिज के नीचे हुए सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी अनिल भारतीय उर्फ बरसाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के गोली से आरोपी घायल हो गया है। उसका उपचार अस्पताल में कराया गया। 

विज्ञापन
main accused of raping a nurse under Curzon Bridge was injured in a police encounter, shot in the leg
सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी अनिल भारतीय उर्फ बरसाती गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ थाना क्षेत्र के कर्जन ब्रिज के नीचे सूनसान स्थान पर नर्स के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसको अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी अनिल भारतीय उर्फ बरसाती के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन


फाफामऊ के एक निजी चिकित्सालय में नर्स का कार्य करने वाली युवती के साथ कर्जन ब्रिज के नीचे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। विवेचना में सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई थी। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने लड़की को उसके घर के पास छोड़ दिया था। थाने पहुंची युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दो आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई। रविवार को सुबह मऊआइमा थाना क्षेत्र के गदियानी निवासी अनिल भारतीय उर्फ बरसाती को पुलिस ने फाफामऊ के मलाक हरहर बेला कछार के मोरहू में घेर लिया। आरोप है कि पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में एक नाबालिग भी था शामिल

फाफामऊ में कर्जन ब्रिज के नीचे युवती से दुष्कर्म की वारदात में एक नाबालिग भी शामिल था। वारदात के बाद जिन दो लोगों ने पीड़िता को बाइक से छोड़ा, उनमें से एक वह था। पुलिस ने नाबालिग पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया था। कुछ दिन पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कुल चार आरोपियों में तीन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

फरार चल रहे एक आरोपी विशाल पटेल की तलाश की जा रही है। पहले तहरीर के आधार पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में कई लोगों के शामिल होने की पुष्टि होने पर मुकदमा सामूहिक दुष्कर्म की धारा में तरमीम कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की सीडीआर, पीड़िता के बयान आदि के बाद यह बात सामने आई कि घटना में चार आरोपी शामिल थे। ऐसे में मुकदमा संबंधित धारा में तरमीम कर लिया गया।

विज्ञापन

कोर्ट के समक्ष दर्ज कराया गया बयान

उधर, सोमवार को पीड़िता का कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। उसके भाई ने बताया कि कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। बहन की हालत में अब सुधार है।

16 अगस्त की घटना

घटना 16 अगस्त की है। एफआईआर के मुताबिक, फाफामऊ स्थित निजी अस्पताल में 21 वर्षीय नर्स ने आरोप लगाया है कि साथी के संग बाइक से शहर से लौटते वक्त रात 8:30 बजे के करीब लघुशंका के लिए कर्जन ब्रिज के पास रुकने पर वहां मौजूद दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। उसके साथी को मारपीट कर भगा दिया और फिर उसे घसीटकर नीचे की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया। इससे पहले उसे डंडे से पीटा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed