फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Main accused of Allahabad University student's murder Shubham surrendered in court, eight still absconding

Prayagraj : इलाहाबाद विवि के छात्र का मुख्य हत्यारोपी शुभम ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, आठ अब भी फरार

Fri, 21 Mar 2025 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 12:16 PM IST
सार

मम्फोर्डगंज फव्वारा चौराहे के पास इविवि के छात्र शशांक सिंह यादव (24) की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी शुभम उपाध्याय ने 25 दिन बाद बृहस्पतिवार को सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Main accused of Allahabad University student's murder Shubham surrendered in court, eight still absconding
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मम्फोर्डगंज फव्वारा चौराहे के पास इविवि के छात्र शशांक सिंह यादव (24) की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी शुभम उपाध्याय ने 25 दिन बाद बृहस्पतिवार को सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने लखनऊ, चित्रकूट समेत कई शहरों में दबिश दी थी, लेकिन गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो सकी।

विज्ञापन


मूलरूप से चित्रकूट के थाना मऊ गांव कोटरा बरियारी कला निवासी शुभम मिश्रा उर्फ शुभम उपाध्याय उर्फ शुभम बीएचएस ने बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कर्नलगंज एसीपी राजीव यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के लिए शुक्रवार को शुभम का रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कि 24 फरवरी को सलोरी निवासी शशांक के मामा सचिन कुमार की शिकायत पर हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में शुभम उपाध्याय, सूरजभान, देवेश, अंशुल सिंह यादव, यश पांडेय समेत चार अज्ञात पर कर्नलगंज पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोप था कि स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने शशांक की गोली मारकर हत्या की है। मामले में पुलिस सिर्फ एक आरोपी सूरजभान को गिरफ्तार कर सकी है। जबकि अन्य आठ आरोपी अब भी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed