फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's ashes immersed in Sangam; son Jai completes rituals

Prayagraj : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित, बेटे जय ने पूरी की रस्म

Sun, 08 Feb 2026 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 02:00 PM IST
सार

Prayagraj News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित की गईं। उनके पुत्र जय पवार अस्थि कलश हाथ में लेकर एयपोर्ट से नंगे पैर संगम पहुंचे। विधि-विधान से पूजन कर अस्थियां त्रिवेणी में विसर्जित कीं। उनके साथ पत्नी समेत पारिवारिक सदस्य और कुछ खास रिश्तेदार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's ashes immersed in Sangam; son Jai completes rituals
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित की गईं। पुत्र जय पवार और बहू समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज पहुंचे। जय पवार ने विधि-विधान से पूजन और रस्मों को पूरा करने के बाद त्रिवेणी में अस्थियों को विसर्जित किया। जिला प्रशासन की ओर से संगम तट पर विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किया गया। 

विज्ञापन


पुणे से प्रयागराज एयपोर्ट पहुंचे जय पवार यहां से हाथ में कलश लेकर नंगे पांव संगम तट पर पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी के अलावा अभिषेक बोके, रणजीत पंवार, दीप्ति घाटगे, अभिजीत पवार, राजकुमार भाले, रामचंद्र चोबे (पीएसओ), नीता पाटिल, शेरिन वर्गीस आदि रहे। एनसीपी के स्थानीय नेता भी कलश यात्रा में शामिल हुए। प्रयागराज एयपोर्ट पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं ने आगवानी की और सड़क मार्ग से संगम तट पर लेकर पहुंचे। घाट पर पूजन के बाद जेटी के माध्यम से संगम में अस्थियां विसर्जित की गईं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

28 जनवरी को प्लेन दुर्घटना में हुई थी मौत

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती एयरपोर्ट पर 28 जनवरी को प्लेन हादसे में निधन हो गया था। उनके साथ हो अन्य पायलटों की भी जान चली गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को एनसीपी नेता विधायक दल का नेता चुन लिया। सुनेत्रा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed