{"_id":"6698f5593832534f4f065859","slug":"mahant-ravindra-puri-said-shankaracharya-avimukteshwaranand-give-proof-that-gold-was-stolen-from-kedarnath-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत रविंद्र पुरी बोले : केदारनाथ से सोना चोरी होने का प्रमाण दें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत रविंद्र पुरी बोले : केदारनाथ से सोना चोरी होने का प्रमाण दें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,
Thu, 18 Jul 2024 04:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:28 PM IST
सार
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पिछले दिनों बयान दिया था कि केदारनाथ मंदिर से 228 किलोग्राम सोना चोरी हुआ है। उनके इस बयान पर बद्रीनाथ-केदरानाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पलटवार करते हुए शंकराचार्य से तथ्य और इस मामले में सबूत पेश करने की चुनौती दी।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेवरानंद सरस्वती के द्वारा पिछले दिनों केदारनाथ मंदिर से सोना चोरी होने के बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने नाराजगी जताई है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इसका प्रमाण दें।
विज्ञापन
दरअसल ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पिछले दिनों बयान दिया था कि केदारनाथ मंदिर से 228 किलोग्राम सोना चोरी हुआ है। उनके इस बयान पर बद्रीनाथ-केदरानाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पलटवार करते हुए शंकराचार्य से तथ्य और इस मामले में सबूत पेश करने की चुनौती दी। इसके बाद अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत रविंद्र पुरी ने भी शंकराचार्य से इस प्रकरण पर प्रमाण देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि अगर मंदिर से सोना चोरी हुआ है तो इसका पहले वह प्रमाण दें। क्योंकि आरोप लगाना आसान होता है। अगर उनके पास प्रमाण नहीं है तो इस तरह के बयान उन्हें जारी नहीं करना चाहिए। बता दें कि शंकराचार्य द्वारा दिए गए बयान पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित भी अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन