फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri suicide case: CBI interrogates Narendra Giri disciple Balveer for one hour

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामला :  सीबीआई ने नरेंद्र गिरि के शिष्य बलवीर से एक घंटे की पूछताछ 

Sun, 26 Sep 2021 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Sep 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri suicide case: CBI interrogates Narendra Giri disciple Balveer for one hour
prayagraj : महंत बलवीर गिरि। - फोटो : prayagraj
सीबीआई ने नरेंद्र गिरि के शिष्य बलवीर पुरी से शनिवार को एक घंटे तक पूछताछ की। सेवादारों से पूछताछ के बाद सीबीआई अधिकारियों ने बलवीर को एक कमरे में बुलाया और एक के बाद एक दर्जनों सवाल किए। दरअसल सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि ने बलवीर को ही उत्तराधिकारी बनाया है। सीबीआई ने बलवीर से आनंद गिरी और नरेंद्र गिरि से संबंधों के बारे में पूछताछ की। उनसे पूछा गया कि घटना का पता उन्हें कैसे चला। वह कब यहां पहुंचे। सीबीआई ने वसीयत के बारे में बलवीर से पूछताछ की। पूछा गया कि जब नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि में मनमुटाव हुआ तो उनकी क्या भूमिका थी। बलवीर से हरिद्वार स्थित आश्रम और संचालन के बारे में भी जानकारी ली गई। सीबीआई की टीम ने बंद कमरे में बलवीर से करीब 30 सवाल पूछे। सीबीआई की टीम मठ में करीब तीन घंटे तक रही। 
विज्ञापन


फर्जी है नरेंद्र गिरि का वायरल सुसाइड नोट : शास्त्री

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शास्त्री ने दावा किया कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट फर्जी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र गिरि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति नहीं थे। उनको हस्ताक्षर करने के लिए साढ़े तीन मिनट से अधिक का समय लगता था। ऐसे में वह इतने पन्नों का सुसाइड नोट कैसे लिख सकते हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को हरिद्वार के कनखल स्थित निर्मल अखाड़े में गुरु गोविंद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे अखाड़ा परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शास्त्री ने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के रहस्य की जांच में सीबीआई जुट गई। सीबीआई रहस्य से पर्दा उठाएगी और आरोपियों को जेल पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि संत आनंद गिरि को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के समय आनंद गिरि हरिद्वार में था। उन्होंने कहा कि वायरल सुसाइड नोट में जिनका नाम सबसे पहले है उनसे ही पूछताछ होनी चाहिए। हरिद्वार के जिन 18 लोगों के नाम मामले में सामने आ रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। बिल्केश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर दिगंबर बलवीर पुरी को गद्दी सौंपने के मामले में उन्होंने कहा कि यह निरंजनी अखाड़े का अपना मामला है, इसका निर्णय अखाड़ा खुद लेगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के चयन को लेकर बैरागी अखाड़े के अलग होने की बात पर उन्होंने कहा कि इसका भी वह है कोई जवाब नहीं दे सकते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed