{"_id":"5dd26d5c8ebc3e54db483ced","slug":"mahant-narendra-giri-speaks-against-aimplb-and-asadudding-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी पर भड़के महंत नरेंद्र गिरी, बोले- इमरान खान के एजेंट का काम कर रहे हैं एआईएमआईएम प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी पर भड़के महंत नरेंद्र गिरी, बोले- इमरान खान के एजेंट का काम कर रहे हैं एआईएमआईएम प्रमुख
Mon, 18 Nov 2019 03:37 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 18 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की पुनर्विचार याचिका दायर करने के फैसले पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महंत नरेंद्र गिरी ने सोमवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जो लोग चुनौती देने जा रहे हैं वे देशद्रोही हैं।
विज्ञापन
गिरी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश के अधिकतर अल्पसंख्यकों ने स्वीकार किया है। अब इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को अड़ंगा नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान महंत नरेंद्र गिरी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ओवैसी पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। गिरी ने ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह बात सामने आएगी कि ये लोग किसके इशारे पर काम कर रहे हैं। अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसले के बाद देश में अमन-शांति बनी हुई है। देशभक्त मुसलमानों को संविधान और न्यायपालिका में पूरा विश्वास है।
इसके साथ ही नरेंद्र गिरी ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के पक्षकार इकबाल अंसारी और चेयरमैन फारूकी के बयान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों ने ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती न देने की बात कही है। देश में अगर कोई बवाल होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की होगी।