फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mahant narendra giri forgave after anand giri apologized

13 दिनों तक चला था विवाद: आनंद गिरि के माफी मांगने के बाद महंत नरेंद्र गिरि ने कर दिया था माफ, शिष्य ने लिखा था माफीनामा

Tue, 21 Sep 2021 04:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Sep 2021 04:36 AM IST
सार

परिवार से संबंध रखने और मठ-मंदिर के धन के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई के बाद स्वामी आनंद गिरि को पहले मठ बाघंबरी गद्दी और त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक पद से हटा दिया गया था। 

विज्ञापन
mahant narendra giri forgave after anand giri apologized
महंत नरेंद्र गिरि से माफी मांगते हुए उनके शिष्य योग गुरु आनंद गिरि। - फोटो : prayagraj

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि और उनके शिष्य योग गुरु स्वामी आनंद गिरि के बीच कई तरह के आरोपों को लेकर तेरह दिनों तक विवाद चला था लेकिन आनंद गिरि के माफीनामे के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया था। लखनऊ में एक अधिकारी शिष्य के आवास पर दोनों की मुलाकात के बाद विवाद के 14वें दिन स्वामी आनंद गिरि ने अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि के पांव पकड़कर उन पर लगाए गए आरोपों, बयानों को वापस लेते हुए अपने किए और कहे के लिए माफी मांग ली थी। वहीं गुरु परंपरा का निर्वाह करते हुए महंत नरेंद्र गिरि ने भी स्वामी आनंद गिरि की ओर से किए गए सभी कृत्यों के लिए माफी मांग लेने पर उनके किए और कहे को क्षमा करते हुए उनके मठ बाघंबरी गद्दी में आने और पूजन करने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था।

विज्ञापन


विवाद के पटाक्षेप के बाद स्वामी आनंद गिरि हरिद्वार स्थित गुजराती आश्रम और महंत नरेंद्र गिरि प्रयागराज के मठ बाघंबरी गद्दी लौट आए थे। अपने लिखित माफीनामे में स्वामी आनंद गिरि ने कहा था, किसी भी समाचार माध्यम से कहे गए मैं अपने सभी आरोप वापस लेता हूं। गुरु-शिष्य परंपरा को बनाए रखने के लिए मैं भावावेश में कहे गए सभी बयान वापस लेते हुए अपने कृत्य के लिए क्षमा मांगता हूं। साथ ही मैं अपने निरंजनी अखाड़े के पंचपरमेश्वर से भी क्षमा मांगता हूं। पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी मेरे गुरु थे, हैं और सदैव रहेंगे।
विज्ञापन


तेरह दिनों तक चला था विवाद
परिवार से संबंध रखने और मठ-मंदिर के धन के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई के बाद स्वामी आनंद गिरि को पहले मठ बाघंबरी गद्दी और त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक पद से हटा दिया गया था। बाद में महंत नरेंद्र गिरि की शिकायत पर उन्हें पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से भी 14 मई को निष्कासित कर दिया गया था। इसी के बाद स्वामी आनंद गिरि की ओर से मठ और अखाड़े की संपत्तियां बेचने सहित महंत नरेंद्र गिरि पर अपने परिजनों को मकान और जमीन का लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। आरोप-प्रत्यारोप में काफी हद तक बात बिगड़ने के बाद शिष्यों की मध्यस्थता के बाद दोनों के बीच उपजे मतभेद को खत्म करते हुए एका कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed