फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri case: Pen drive of audio-video presented in court, identified from witness Ravindra Puri.

महंत नरेंद्र गिरि केस: कोर्ट में पेश की गई आडियो-वीडियो की पेन ड्राइव, गवाह रवींद्र पुरी से कराई शिनाख्त

Wed, 20 Mar 2024 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या प्रकरण में जांच कर रही सीबीआई ने साक्ष्य के तौर पर संकलित ऑडियो वीडियो की पेन ड्राइव कोर्ट में पेश की। साथ ही गवाह और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी से इसकी तस्दीक कराई। 

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri case: Pen drive of audio-video presented in court, identified from witness Ravindra Puri.
महंत नरेंद्र गिरि और रविंद्र पुरी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला अदालत में बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में मंगलवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी गवाही के लिए पेश हुए। इस दौरान अभियोजन की ओर से आत्महत्या से पहले नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि के बीच हुई बातचीत का ऑडियो और वीडियो की पेन ड्राइव पेश की गई। इसकी रवींद्र पुरी से शिनाख्त कराई गई। इस मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश आरपीएस राणा की अदालत कर रही हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अभियोजन की ओर से एडीजीसी भानु प्रताप और हरिनारायण शुक्ला के अलावा सीबीआई के विशेष अधिवक्ता ने मंगलवार को नरेंद्र गिरि और आरोपी आनंद गिरि के बीच हुई बातचीत की पेन ड्राइव अदालत में पेश की। इसकी शिनाख्त गवाही के लिए पेश हुए रवींद्र पुरी से कराई गई।
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि समेत तीन लोग जेल में बंद हैं। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी। जांच के बाद आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी पर नरेंद्र गिरि को ब्लैक मेलकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है। सीबीआई की ओर से दाखिल की आरोप पत्र पर मामले का विचारण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी की गवाही चल रही है। मंगलवार को गवाही के दौरान पेश की गई पेन ड्राइव की ऑडियो एयर वीडियो अदालत में चलाई गई। महंत नरेंद्र गिरि की बाघंबरी मठ परिसर के अतिथि कक्ष में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस के पहुंचने पर कक्ष में पंखे लटकता फंदा और फर्श पर शव पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed