फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri case: Court asked CBI - When the court did not give any order to seal the room, then why give it to be opened

महंत नरेंद्र गिरि केस : कोर्ट ने सीबीआई से पूछा - जब अदालत ने कमरा सील करने का कोई आदेश नहीं दिया तो खुलवाने के लिए क्यों दे

Thu, 09 Jun 2022 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 09:48 PM IST
सार

महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के बाद जांच कर रही सीबीआई टीम ने जिस कमरे में महंत ने फांसी लगाई थी और महंत जिस कमरे में रहते थे, वह कमरा जिससे कागजात सबूतों को इकठ्ठा करने के बाद सीबीआई ने सील कर दिया था।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri case: Court asked CBI - When the court did not give any order to seal the room, then why give it to be opened
prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj

विस्तार

महंत नरेंद्र गिरी का सील कमरा को खुलवाने की सुनवाई के दौरान जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव ने सीबीआई के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिला जज ने कहा कि जब कमरे से अब कुछ रिकवरी नहीं करनी है। सील करने के लिए अदालत ने कोई आदेश नहीं दिया था, तो खुलवाने की अनुमति कैसे दे सकता है?

विज्ञापन



महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के बाद जांच कर रही सीबीआई टीम ने जिस कमरे में महंत ने फांसी लगाई थी और महंत जिस कमरे में रहते थे, वह कमरा जिससे कागजात सबूतों को इकठ्ठा करने के बाद सीबीआई ने सील कर दिया था। वसीयत से महंत बनने के बाद बलवीर गिरी की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखकर उसे खुलवाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

 जिला प्रशासन ने सीबीआई को पत्र भेज दिया।

महंत के कमरे से मिले थे चार शस्त्र कारतूस

सीबीआई ने जवाब दिया कि कमरा खुलवाने के लिए कोर्ट का ऑर्डर लाएं। मामले के सुनवाई के दौरान सीबीआई की जांच कर रही टीम के सदस्य एस के नेगी के साथ सीबीआई के अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद थे। सीबीआई टीम के सदस्य नेगी ने कोर्ट को बताया कि महंत के कमरे से चार शस्त्र कारतूस और लाइसेंस और कुछ पेन ड्राइव बरामद किया गया था। शस्त्र लाइसेंस एडीएम सिटी की मौजूदगी में पुलिस को सुपुर्द किया गया और पेनड्राइव बतौर सबूत के तौर पर संकलन करके कोर्ट में पेश किया गया। अब उस कमरे से किसी प्रकार की कोई रिकवरी नहीं करनी है।


कोर्ट ने कहा कि कमरा आठ महीने से बंद है। इसे खोलने में क्या आपत्ति है? सीबीआई की ओर से जवाब आया कि इसमें कोई आपत्ति नहीं है। जिला जज ने पूछा कि जांच केदौरान केस डायरी में कमरा बंद करने का जिक्त्रस् क्यों नहीं किया? जिस पर सीबीआई की ओर से कोई जवाब नही दिया गया। जिला जज ने नाराजगी जताते हुए कहा तब आपने क्यों जवाब दिया मठ का बंद कमरा खुलवाने का आर्डर कोर्ट से ले आइए। मौजूदा  महंत का छह महीने से कोर्ट में कमरा खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed