प्रयागराज : मठ बाघंबरी गद्दी में महंत बलवीर गिरि ने किया कन्या पूजन, नरेंद्र गिरि को किया गया याद
कन्या पूजन में विशेष रूप से प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी उपस्थित रहीं। सांसद ने ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरी महाराज को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा कि नरेन्द्र गिरी जी महाराज प्रयागराज के सिरमौर, अभिभावक और हम सभी के प्रेरणाश्रोत थे। उनका स्नेह सदैव मुझे मिलता रहता था। आज वो हम सब के बीच नहीं हैं। यह हम सब के साथ प्रयागराज की अपूरणीय क्षति है। नरेन्द्र गिरी जी महाराज की कमी सदैव प्रयागराज को खलेगी।
नरेंद्र गिरि सदैव समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य करते थे। महाराज और उनके द्वार किया गया प्रत्येक जनहित कार्य समस्त प्रयागराज जी जनता के हृदय में विराजमान रहेगा। सांसद रीता बहुगुणा जोशी जी ने बाघम्बरी गद्दी के श्री महंत बलवीर गिरी जी महाराज के साथ कन्या पूजन में भाग लिया और कन्याओं का पूजा पूजन किया। कन्या पूजन में हरि गोविंद पुरी जी महाराज एंव केशव पुरी जी महाराज आदि मौजूद रहे।