फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Ashish Giri Murder case

फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई पिस्टल-मोबाइल

Fri, 22 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahant Ashish Giri Murder case
Mahant Ashish Giri Murder case - फोटो : CITY DESK
निरंजनी अखाड़े के सचिव की मौत का मामला
विज्ञापन

प्रयागराज। दारागंज में निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत आशीष गिरि की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में पुलिस ने एक कदम आगे बढ़ाया है। शुक्रवार को उनके कमरे से मिली पिस्टल व मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेज दिए गए। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
पिथौरागढ़ निवासी महंत आशीष गिरि की 17 नवंबर की सुबह संदिग्ध हाल में मोरी रोड स्थित अखाड़े के आश्रम में गोली लगने से मौत हो गई थी। कमरे के बिस्तर पर मृत पड़े मिले महंत के हथेली में फंसी पिस्टल व मौके से बरामद खोखे के आधार पर पुलिस ने इसे खुदकुशी बताया। हालांकि घटनास्थल के हालात से खुदकुशी की थ्योरी पर सवाल भी उठे। शुक्रवार को पुलिस ने मौके से बरामद पिस्टल व मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब मेें भेज दिए। जानकारों का कहना है कि पिस्टल पर फिंगर प्रिंट का मिलान महंत की अंगुलियों के निशान से किया जाएगा। इससे यह साफ हो जाएगा कि मामला खुदकुशी का या फिर कुछ और है। इसके अलावा मोबाइल से यह पता चल सकेगा कि घटना से पहले महंत की किससे बात हुई। दारागंज एसओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि महंत के कमरे से बरामद मोबाइल, पिस्टल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

कहीं लटक न जाए मामला
पुलिस पिस्टल व मोबाइल फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह इतना भी आसान नहीं। दरअसल फोरेंसिक रिपोर्ट आने में अक्सर काफी वक्त लगता है। पूर्व में भी कई मामलों में महीनों बीत जाने के बाद भी फोेरेंसिक रिपोर्ट अब तक नहीं आने की वजह से मामला अटका हुआ है। धूमनगंज में प्रिंसिपल व उनकी पत्नी की मौत का मामला भी इनमें से एक है। ऐसे मेें आशंका इस बात की भी है कि फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कहकर पुलिस अपना पल्ला झाड़ने में लगी हो।

दारागंज स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव महंत आशीष गिरि (फाइल)।

दारागंज स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव महंत आशीष गिरि (फाइल)।- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed