फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mahamrityunjaya yagya performed for the destruction of corona

कोरोना के विनाश के लिए किया गया गया महामृत्यंजय यज्ञ

Thu, 16 Apr 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
mahamrityunjaya yagya performed for  the destruction of corona
राष्ट्र के कल्याण एवं कोरोना महामारी से देश को निजात दिलाने के संकल्प के साथ बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन काशी प्रांत की ओर से महामृत्युंजय जपयज्ञ का आयोजन किया गया। संघ के तमाम स्वयंसेवकों ने अपने-अपने आवास पर महामृत्युंजय का जाप किया। इसके लिए संघ की ओर से पूर्व में ही समय निर्धारित कर दिया गया था। संघ से जुड़े अधिकतर लोगों ने सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे के बीच 108 मंत्रात्मक आहुतियां हवन कुंड में डालने के साथ महामृत्युंजय मंत्र और ओम नम: शिवाय का जाप किया।
विज्ञापन

संघ के कुटुंब प्रबोधन विभाग के संयोजक मोहन जी टंडन ने बताया कि सभी स्वयंसेवकों और अन्य पदाधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के साथ अपने-अपने आवास पर जाप और पूजन किया। इस दौरान मंत्रों का जाप करने के साथ ही हर किसी ने कोरोना महामारी से देश को निजात दिलाने की प्रार्थना की। प्रयाग दक्षिण के हनुमान नगर, कालिंदी नगर, विश्वकर्मा नगर, प्रयाग उत्तर के साकेत नगर समेत तमाम नगरों में स्वयंसेवकों ने परिवार के सदस्यों के साथ हवन, पूजन किया। विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, हनुमान नगर के नगर कार्यवाह मनीष, प्रभूति कांत, देश दीपक श्रीवास्तव, मनोज, भूपेंद्र, अवधेश चंद्र श्रीवास्तव, मनीष द्विवेदी आदि ने राष्ट्र के कल्याण एवं कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए आहुतियां डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed