{"_id":"68868bb04b1131b22d0e280e","slug":"mahamana-was-the-carrier-of-indian-culture-and-educational-consciousness-governor-allahabad-news-c-3-ald1053-679404-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामना भारतीय संस्कृति और शैक्षिक चेतना के संवाहक थे : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामना भारतीय संस्कृति और शैक्षिक चेतना के संवाहक थे : राज्यपाल
Mon, 28 Jul 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
करैलाबाग में आयोजित वैचारिक संगोष्ठी में बोलते बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। संवाद
प्रयागराज। करैलाबाग स्थितठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं सरोकार कृति संस्थान की ओर से कॉलेज सभागार में रविवार को महामना पं. मदन मोहन मालवीय के जीवन पर आधारित वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि महामना भारतीय संस्कृति और शैक्षिक चेतना के संवाहक थे। उन्होंने कहा, हमें अपनी संस्कृति का बोध होना चाहिए और उस पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पास ही वह वैचारिक शक्ति है जो संपूर्ण विश्व को जीवन जीने की राह दिखा सकती है। बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने मालवीय जी को सांस्कृतिक नवजागरण का अग्रदूत बताया।
डॉ. उदय प्रताप सिंह ने राज्यपाल को शिक्षा महा सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में कुंभ संकलन पुस्तिका का विमोचन करते हुए संगीत सेवा से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया गया। संयोजन कमल किशोर एवं संचालन उत्कर्ष मालवीय ने किया। कार्यक्रम में प्रो. चितरंजन कुमार, प्रो. धनंजय चोपड़ा, महापौर गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।