फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh will witness Kashi Tamil Sangam, 1000 delegates will come between 16th to 24th

Mahakumbh : काशी तमिल संगमम का साक्षी बनेगा महाकुंभ, 16 से 24 के बीच आएंगे 1000 प्रतिनिधि

Sat, 15 Feb 2025 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 02:16 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम भी महाकुंभ में उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों का साक्षी बनेगा। दक्षिण भारत का एक हजार से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 16 से 24 फरवरी के बीच महाकुंभ नगर में आएगा। दो-दो दिन के भ्रमण पर अलग-अलग दल आएगा।

विज्ञापन
Mahakumbh will witness Kashi Tamil Sangam, 1000 delegates will come between 16th to 24th
काशी तमिल संगमम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम भी महाकुंभ में उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों का साक्षी बनेगा। दक्षिण भारत का एक हजार से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 16 से 24 फरवरी के बीच महाकुंभ नगर में आएगा। दो-दो दिन के भ्रमण पर अलग-अलग दल आएगा। इनमें शामिल अतिथि संगम स्नान एवं मंदिरों में दर्शन पूजन के सथ डिजिटल कुंभ प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन

प्राचीन भारत में शिक्षा और संस्कृति के दो महत्वपूर्ण केंद्रों वाराणसी और तमिलनाडु के बीच जीवंत संबंधों को पुनर्जीवित करने क्रम में काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तीसरे संस्करण के अंतर्गत यह दल आएगा जिसमें युवाओं की अधिक भागदारी होगी।

विज्ञापन

इसका मुख्य आयोजन तो 15 फरवरी से वाराणसी में होगा लेकिन प्रतिनिधिमंडल महाकुंभ का भी साक्षी बनेगा। इनके स्वागत के लिए मेला एवं जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है। इसके तहत रविवार को सेक्टर 22 स्थित टेंट सिटी में उनका स्वागत होगा। सेक्टर 21 में अहिल्याबाई होलकर मंच में शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। अगले दिन 17 फरवरी को प्रतिनिधि संगम में स्नान करने के बाद लेटे हनुमानजी, शंकर विमान मंडपम में दर्शन करेंगे। डिजिटल कुंभ प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद ये अयोध्या धाम के लिए शाम को प्रस्थान कर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed