फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: When police closed the road, hundreds missed the train, 13,499 reserved tickets were cancelled.

Mahakumbh : पुलिस ने रास्ता बंद किया तो सैकड़ों की छूटी ट्रेन, 13,499 आरक्षित टिकट हुए निरस्त

Thu, 16 Jan 2025 12:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

मंगलवार की रात प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाने की वजह से हीवेट रोड चौराहा, जानसेनगंज चौराहा आदि स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया। इस दौरान एनाउंसमेंट किया जाता रहा कि अभी जंक्शन की तरफ न जाएं क्योंकि वहां भीड़ काफी है।

विज्ञापन
Mahakumbh: When police closed the road, hundreds missed the train, 13,499 reserved tickets were cancelled.
प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान के बाद वापसी करने वाले श्रद्धालुओं की राह बहुत मुश्किल रही। जगह-जगह पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को रोक लिए जाने की वजह से कई लोग समय से स्टेशन नहीं पहुंच सके। इस वजह से सैकड़ों यात्रियों की ट्रेन छूट गई। प्रयागराज से 13,499 यात्रियों के आरक्षित टिकट निरस्त हुए।

विज्ञापन


मंगलवार की रात प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाने की वजह से हीवेट रोड चौराहा, जानसेनगंज चौराहा आदि स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया। इस दौरान एनाउंसमेंट किया जाता रहा कि अभी जंक्शन की तरफ न जाएं क्योंकि वहां भीड़ काफी है।
विज्ञापन


रोके गए श्रद्धालुओं में से बहुत से ऐसे लोग रहे जिनका प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर, बीकानेर, देहरादून एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में रिजर्वेशन था। तमाम यात्री अपने आरक्षित टिकट पुलिस कर्मियों को दिखाते रहे। यह भी कहा कि उन्हें जाने दिया जाए। नहीं तो उनकी ट्रेन छूट जाएगी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनकी एक न सुनी। नतीजा यह रहा कि काफी लोगों की ट्रेन छूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahakumbh: When police closed the road, hundreds missed the train, 13,499 reserved tickets were cancelled.
प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

राजस्थान के सांगानेेर से आए पीआर मीणा ने कहा कि वह संगम से पैदल चलकर आए थे। उन्हें सूबेदारगंज से ट्रेन पकड़नी थी। पुलिस को बताया भी लेकिन उन्हें घंटों रोके रखा गया और ट्रेन छूट गई। इसी तरह मोहननगर गाजियाबाद की मंजू शर्मा के साथ कुल चार लोग थे। उन्हें भी जंक्शन से हमसफर पकड़नी थी। मंजू ने टिकट भी दिखाई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कहा कि जब तक आदेश नहीं आ जाता तब तक रास्ता नहीं खोला जाएगा।

इस आपाधापी में जंक्शन समेत शहर के स्टेशनों से चलने वाली तमाम ट्रेनों के 13,499 यात्रियों को अपने आरक्षित टिकट निरस्त करवाने पड़े। इसमें प्रतीक्षा सूची वाले भी टिकट रहे। इस दौरान रेलवे ने रिफंड के रूप में 1.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed