Mahakumbh : बेटे की नौकरी तो कोई परीक्षा में पोते के अच्छे अंक आने के लिए घर ले गया संतों की चरण धूलि
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 03:04 PM IST
सार
अमृत स्नान के बाद नागा संन्यासियों और अन्य संतों की चरण रज लेने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। स्नान करने के बाद जिस रास्ते से संत लौट रहे थे उनके पीछे भक्त दौड़ रहे थे और उनका पैर छूने का प्रयास कर रहे थे। उनके चरण स्पर्श के बाद उनके चरणों के नीचे की धूलि का तिलक माथे पर लगा रहे थे मुट्ठी से बटोरकर उसे बांधकर घर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
अमृत स्नान के बाद संतों की चरण रज लेते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।