फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Ten thousand devotees from 20 countries around the world have taken a dip in the Ganga

Mahakumbh : दुनिया भर के 20 देशों के दस हजार श्रद्वालु गंगा में लगा चुके हैं डुबकी, दो लाख के आने की संभावना

Sat, 18 Jan 2025 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 07:15 PM IST
सार

अमेरिका, लंदन, स्पेन, कनाडा, फ्रांस, पुर्तगाल, ब्राजील, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, इटली, श्रीलंका, मलयेशिया, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका व पाकिस्तान सहित बीस देशों के हजारों नागरिकों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो हर रोज विदेशों से अलग-अलग समूह आ रहा है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Ten thousand devotees from 20 countries around the world have taken a dip in the Ganga
संगम तट पर पहुंचे विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में सनातन को ठीक से जानने एवं समझने के लिए दुनिया भर के बीस देशों के तकरीबन दो लाख श्रद्धालुओं के गंगा में स्नान करने का दावा मेला प्रशासन ने किया है। मेला प्रशासन की मानें तो अभी तक तकरीबन दस हजार से अधिक विदेशी श्रद्धालु गंगा में स्नान कर चुके है। हजारों की संख्या में महाकुंभ के अलग- अलग पंडालों में विदेशी धुनी जमाए हुए है।

विज्ञापन

अमेरिका, लंदन, स्पेन, कनाडा, फ्रांस, पुर्तगाल, ब्राजील, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, इटली, श्रीलंका, मलयेशिया, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका व पाकिस्तान सहित बीस देशों के हजारों नागरिकों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो हर रोज विदेशों से अलग-अलग समूह आ रहा है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि विदेशियों की संख्या का स्पष्ट तौर पर कोई डाटा नहीं है। लेकिन, महाकुंभ में शामिल होने के लिए लाखों पर्यटकों के आने का अनुमान है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो अभी तक हजारों की संख्या में विदेश से आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं। सैकड़ों विदेशी अखाड़ों व टेंट सिटी में ठहरे भी है। इनकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन में आएंगे 200 से अधिक विदेशी

महाकुंभ में परमार्थ निकेतन में विदेशी कल्पवास करने आने लगे हैं। 200 के करीब विदेशियों के आने की संभावना है। जो आ गए हैं उनकी दिनचर्या गंगा स्नान के साथ शुरू होगी। वह न केवल ध्यान लगाएंगे बल्कि यज्ञ, हवन, योग, ध्यान व गंगा आरती का भी आनंद लेंगे। यहां 52 कमरे व 48 टेंट सिटी का इंतजाम इनके लिए किया गया है। जो आ गए हैं वह गंगा स्नान के साथ सुबह-शाम कथा का भी आनंद ले रहे हैं।

महाकुंभ मेले में तकरीबन बीस देशों के दो लाख विदेशी श्रद्धालुओं के गंगा में स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक जो पुलिस, खुफिया एजेंसियाें, पर्यटन, एयरपोर्ट और विभिन्न माध्यमों से इनपुट प्राप्त हुआ है उसके अनुसार तकरीबन दस हजार विदेशी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। - विजय किरण आनंद, मेलाधिकारी महाकुंभ प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed