फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Stampede: Saroja, who came from Karnataka, lost four family members

Mahakumbh Stampede:  कनार्टक से आईं सरोजा ने खो दिए परिवार के चार सदस्य, कंचन के पति ने भी गंवाई जान

Wed, 29 Jan 2025 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 08:37 PM IST
सार

बुधवार दोपहर दो बजे के आसपास मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में अपने परिजनों को तलाशने आईं कनार्टक की सरोज और कंचन कोकड़ा पूरी तरह से बदहवास नजर आ रहीं थीं।

विज्ञापन
Mahakumbh Stampede: Saroja, who came from Karnataka, lost four family members
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मचने के बाद का भयावह दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुधवार दोपहर दो बजे के आसपास मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में अपने परिजनों को तलाशने आईं कनार्टक की सरोज और कंचन कोकड़ा पूरी तरह से बदहवास नजर आ रहीं थीं। अंदर जाने के 10 मिनट बाद ही उनके चीख-चीख कर रोने की आवाज आई और पता चला कि संगम पर हुए हादसे में सरोजा ने अपने परिवार के चार सदस्यों व कंचन से पति को खो दिया।

विज्ञापन


मृतकों में अपनों को पाने के बाद साथ आए युवकों के लिए इन दोनों महिलाओं को संभाल पाना मुश्किल हो गया था। दोनों महिलाएं व उनके साथ आए दो युवक पोस्टमार्टम हाउस में तकरीबन डेढ़ घंटे तक रहे। दोनों महिलाएं बार-बार बिलखती और बदइंतजामी व अपनों को खोने के लिए पुलिस को कोसतीं रहीं। पोस्टमार्टम हाउस गेट के बाहर खड़े मीडिया कर्मियों की ओर देखते हुए सरोजा बार-बार यही कहतीं रहीं कि उन्होंने अपने परिवार के चार सदस्यों को गंवा दिया।
विज्ञापन


बेलगाम, कर्नाटक से आईं सरोजा खुद से ही यह सवाल करती रहीं कि घर लौटने पर परिवार के अन्य सदस्यों को क्या जवाब देंगी? उनके लिए अब बचा ही क्या है? सरोजा और कंचन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उनकी हालत देख पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद अन्य पीड़ितों की आंखें भर आईं। उन्होंने दोनों महिलाओं ढांढस बंधाने की कोशिश की और वे बिलखती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed