{"_id":"6799a8d947f8c9f71304ba56","slug":"mahakumbh-stampede-news-stampede-broke-out-after-closing-the-road-at-sangam-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh Stampede News : संगम पर रास्ता बंद करने के बाद मची भगदड़, घंटों दहशत में रहे प्रत्यक्षदर्शी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh Stampede News : संगम पर रास्ता बंद करने के बाद मची भगदड़, घंटों दहशत में रहे प्रत्यक्षदर्शी
Wed, 29 Jan 2025 09:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Jan 2025 09:34 AM IST
सार
महाकुंभ में भगदड़ के बाद सेक्टर दो में स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में चीख पुकार मची रही। हादसे में जान बचाने वाले घायल और उनके परिजन कई घंटे तक दहशत में रहे। उनका कहना था कि भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने निकास द्वार बंद कर दिया।
विज्ञापन
संगम तट पर हादसे के बाद मौके पर बिखरे कपड़े और चप्प्ल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ में भगदड़ के बाद सेक्टर दो में स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में चीख पुकार मची रही। हादसे में जान बचाने वाले घायल और उनके परिजन कई घंटे तक दहशत में रहे। उनका कहना था कि भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने निकास द्वार बंद कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरो कुचलते हुए भाग रहे थे।
विज्ञापन
मेला प्रशासन की तरफ से कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं गई है। मोर्चरी के पास कई लोग अपने परिजनों को खोजने पहुंचे हैं। दो दर्जन से अधिक लोग लापता हैं। उनकी तलाश में परिवार के लोग भटक रहे हैं। अस्पताल सूत्रों की मानें तो शवों का पोस्टमार्टम नहीं होगा। सभी की मौत दम घटने से बताई जा रही है। मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे कि चिकित्सक भी अस्पताल में नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन