{"_id":"671603ce13d03d992f07e6b5","slug":"mahakumbh-snipers-nsg-commandos-will-be-deployed-for-vip-security-ats-stf-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : वीआईपी की सुरक्षा में स्नाइपर, एनएसजी के कमांडो होंगे तैनात, एटीएस, एसटीएफ भी रखेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : वीआईपी की सुरक्षा में स्नाइपर, एनएसजी के कमांडो होंगे तैनात, एटीएस, एसटीएफ भी रखेगी पैनी नजर
Mon, 21 Oct 2024 01:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:03 PM IST
सार
शहर भर में सुरक्षा के लिए 26 एएस चेक टीमें भी लगाई जाएंगी। एनएसजी की दो टुकड़ियां और 26 एएस चेक (एंटी सबोटाज) टीमें पूरे मेला क्षेत्र में तैनात की जाएंगी। इसके अलावा एटीएस कमांडो की चार और एसटीएफ की तीन इकाइयां भी मेल में तैनात रहेंगी। बम निरोधक दस्ते की छह टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन
कमांडो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ-2025 में विशिष्ट मेहमानों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्नाइपर व एनएसजी कमांडो भी तैनात रहेंगे। थल के साथ ही जल में भी इनकी तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही एटीएस व एसटीएफ भी निगहबानी करेंगी। शहर भर में सुरक्षा के लिए 26 एएस चेक टीमें भी लगाई जाएंगी। एनएसजी की दो टुकड़ियां और 26 एएस चेक (एंटी सबोटाज) टीमें पूरे मेला क्षेत्र में तैनात की जाएंगी। इसके अलावा एटीएस कमांडो की चार और एसटीएफ की तीन इकाइयां भी मेल में तैनात रहेंगी। बम निरोधक दस्ते की छह टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा के लिए 20 स्नाइपर, तीन स्निफर डॉग की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही 30 स्पाॅट टीमों को भी मुस्तैद किया जाएगा।
विज्ञापन
जगह-जगह बनाए जाएंगे चेकपोस्ट
महाकुंभ मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कई देशों के राजनयिक महाकुंभ में शिरकत करेंगे। ऐसे में एंटी ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, मेला क्षेत्र में कई जगह चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। यह मेला क्षेत्र के सभी एंट्री, एग्जिट प्वाइंट, पार्किंग स्थल, प्रमुख मंदिर समेत अन्य स्थानों पर होंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड पीएसी के जवान भी आएंगे
जल में सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पीएसी की दो टुकड़ियों को संगम पर तैनात किया जाएगा। दरअसल, उत्तराखंड की पीएसी की यह टुकड़ी पानी के अंदर की गतिविधियों को बारीकी से समझती है और इसके जवान काफी एक्सपर्ट भी होते हैं, इसलिए इन्हें संगम के पास तैनात किया जाएगा। इस टीम में एक डीएसपी, चार इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर, 35 हेड कांस्टेबल और 65 कांस्टेबल होंगे।
विज्ञापन