फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Rehearsal of Ram-Ravana war for Mahakumbh in the capital of warring Russia

Mahakumbh: युद्धरत रूस की राजधानी में महाकुंभ के लिए राम-रावण युद्ध का पूर्वाभ्यास, रोज चार घंटे चल रह रिहर्सल

Mon, 23 Dec 2024 06:11 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अनूप ओझा, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 06:11 PM IST
सार

यूक्रेन के साथ युद्धरत रूस की राजधानी मास्को में आजकल एक दूसरा युद्धाभ्यास भी चल रहा है। राम-रावण के बीच खेला जा रहा यह युद्ध महाकुंभ में संगम तट पर होगा। इस रूसी लीला में रूस के एफगेनी जहां प्रभु श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत करेंगे तो वोल्गा माता सीता का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन
Mahakumbh: Rehearsal of Ram-Ravana war for Mahakumbh in the capital of warring Russia
रामलीला में किरदार निभाने वाले पात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूक्रेन के साथ युद्धरत रूस की राजधानी मास्को में आजकल एक दूसरा युद्धाभ्यास भी चल रहा है। राम-रावण के बीच खेला जा रहा यह युद्ध महाकुंभ में संगम तट पर होगा। इस रूसी लीला में रूस के एफगेनी जहां प्रभु श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत करेंगे तो वोल्गा माता सीता का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन

महाकुंभ में प्रस्तुति देने के लिए मास्को स्थित पद्मश्री गेनादी पेचनीकोव स्मारक में रूसी रामलीला का रिहर्सल हो रहा है। इस मंडली के संयोजक रामेश्वर सिंह हैं। वह रूसी राम-सीता के किरदारों के साथ रावण और हनुमान के चरित्रों को लेकर बेहद संजीदा हैं। खुद तीन से चार घंटे रोजाना रिहर्सल करा रहे हैं।

विज्ञापन

वह बताते हैं कि इस बार महाकुंभ में विश्व समुदाय के समक्ष रूसी राम-सीता, लक्ष्मण और रावण के किरदार आकर्षण का केंद्र बनेंगे। खास बात यह है कि इस रामलीला में प्रभु श्रीराम का जन्म नहीं दिखाया जाएगा। लीला की शुरुआत सीता स्वयंवर से होगी। स्वयंवर में राजा जनक के प्रण, चिंता और धनुष न टूट पाने के वियोग के दृश्यों को दर्शाया जाएगा। फिर, राम का अयोध्या में प्रवेश, रानी कैकेयी का कोप भवन में जाना, राम वन गमन, सीता हरण, राम-हनुमान भेंट, पंचवटी में सीता, हनुमान का लंका में प्रवेश और अंत में राम-रावण युद्ध व राम का राज्याभिषेक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भावों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे कलाकार

लीला के भावों को साकार करने के लिए रूसी कलाकार खूब मेहनत कर रहे हैं। इसमें राजा जनक की भूमिका में आरगेनी, सुमित्रा के किरदार के रूप में एंजलीना, हनुमान के रूप में विक्टर, लक्ष्मण की भूमिका में एलेग्जे, कैकेयी के रूप में एलेंजेंद्रा और रावण की भूमिका में लाडोलेट नजर आएंगे।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से महाकुंभ में रामलीला का प्रस्तुति के लिए बातचीत चल रही है। तिथि अभी तय नहीं है। फिलहाल कलाकारों ने मास्को में पूर्वाभ्यास आरंभ कर दिया है। रूसी कलाकार राम की वन गमन यात्रा से लेकर रावण वध तक के विविध प्रसंगों को भारतीय जनमानस के अंतस में उतारने का प्रयास करेंगे। रामेश्वर सिंह, संयोजक-दिशा रामलीला मंडली, रूस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed