फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: RBI is teaching lessons from banking to cyber awareness.

Mahakumbh: बैंकिंग से लेकर साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ा रहा RBI, त्रिवेणी मार्ग पर लगी वित्तीय साक्षरता की कक्षा

Sat, 18 Jan 2025 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा आलोक श्रीवास्तव, महाकुंभ नगर
आलोक श्रीवास्तव, महाकुंभ नगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 04:15 AM IST
सार

इस बार का आयोजन तमाम अन्य विषयों के साथ ही वित्तीय साक्षरता का भी कुंभ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक छत के नीचे श्रद्धालुओंं को बैंकिंग से लेकर साइबर जागरूकता व डिजिटल रुपया तक की जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

विज्ञापन
Mahakumbh: RBI is teaching lessons from banking to cyber awareness.
महाकुंभ नगर संगम तट पर स्नान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप सोच रहे हैं कि महाकुंभ सिर्फ अध्यात्म, पर्यटन तक ही सीमित है तो सही नहीं हैं। इस बार का आयोजन तमाम अन्य विषयों के साथ ही वित्तीय साक्षरता का भी कुंभ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक छत के नीचे श्रद्धालुओंं को बैंकिंग से लेकर साइबर जागरूकता व डिजिटल रुपया तक की जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

विज्ञापन


आरबीआई के त्रिवेणी मार्ग पर लगे शिविर में छह अलग-अलग काउंटरों के जरिए श्रद्धालुओं को वित्तीय रूप से साक्षर होने में मदद की जा रही है। मैनुअल व डिजिटल माध्यमों से उन्हें जागरूक करने के साथ पंफलेट और बुकलेट के जरिए जानकारी दी जा रही है। यहां बच्चों को भी जागरूक करने के लिए कॉमिक्स मोड में बुकलेट दी जा रही है। इसमें चित्रों व शब्दों के संयोजन के जरिए साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


छह काउंटर, सभी पर अलग-अलग जानकारी

  • डिजिटल पेेमेंट : यह काउंटर यूपीआई संबंधी जानकारियों से संबंधित है। यूपीआई पेमेंट के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों से लेकर छोटे भुगतान से संबंधित यूपीआई लाइट व फीचर फोन से संबंधित यूपीआई 123 डिजिटल पेमेंट सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उपभोक्ता संरक्षण : बैंकिंग सेवा से जुड़ी समस्याओं व शिकायतों के संबंध में कहां और कैसे संपर्क करें, इसकी जानकारी इस काउंटर पर दी जा रही है। नॉन बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं से संंबंधित शिकायतों के संदर्भ में भी यहां जानकारी पाई जा सकती है।
  • वित्तीय साक्षरता : तीसरा काउंटर वित्तीय साक्षरता का है। यहां अकाउंट खुलवाने से लेकर इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग समेत अन्य सेवाओं व सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है। 
  • इनवेस्टमेंट कॉर्नर : इस काउंटर पर श्रद्धालु आरबीआई बांड समेत अन्य निवेश योजनाओं के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
  • करेंसी : इस काउंटर पर करेंसी से संबंधित जानकारी दी जा रही है। बंद हो चुके 2000 के नोटों को बदलने से लेकर फटे-पुराने नोटों को बदलने की क्या प्रक्रिया अपनाएं, यह काउंटर इस बारे में विस्तार से बताता है। 
  • वित्तीय तकनीक : फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी नाम के इस काउंटर पर सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी ‘डिजिटल रुपया’ की खूबियों से लोगों को परिचित कराया जा रहा है। यही नहीं, यहां हाथों-हाथ उनके डिजिटल रुपया वाॅलेट भी खुलवाए जा रहे हैं। इसमें फिजिकल करेंसी की तरह ही अलग-अलग मूल्यवर्ग के डिजिटल नोट वॉलेट में एड करने की सुविधा मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed