फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Railways will implement Mauni Amavasya plan on Maghi Purnima, arrangements will be implemented from

Mahakumbh : माघी पूर्णिमा पर रेलवे लागू करेगा मौनी अमावस्या वाला प्लान, कल रात 12 बजे से ही लागू होगी व्यवस्था

Sun, 09 Feb 2025 02:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 02:21 PM IST
सार

वसंत पंचमी के बाद से महाकुंभ नगर में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन महाकुंभ के पांचवें स्नान पर्व पर मौनी अमावस्या वाला प्लान लागू करेगा। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सोमवार रात 12 बजे से ही रेलवे यह प्लान लागू कर देगा।

विज्ञापन
Mahakumbh: Railways will implement Mauni Amavasya plan on Maghi Purnima, arrangements will be implemented from
प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

विस्तार

वसंत पंचमी के बाद से महाकुंभ नगर में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन महाकुंभ के पांचवें स्नान पर्व पर मौनी अमावस्या वाला प्लान लागू करेगा। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सोमवार रात 12 बजे से ही रेलवे यह प्लान लागू कर देगा। इस दौरान अयोध्या, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, झांसी व सतना की ओर ऑन डिमांड ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन

ऑन डिमांड ट्रेन चलाने का फायदा यह रहेगा कि जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ रहेगी, उसी रूट पर रेलवे अतिरिक्त ट्रेन संचालित कर देगा। इस दौरान शहर के सभी रेलवे स्टेशनों से रूटवार ट्रेनों का संचालन होगा। प्रयाग और फाफामऊ से अयोध्या, लखनऊ, जौनपुर, झूंसी व प्रयागराज रामबाग से वाराणसी, गोरखपुर रूट की ट्रेनें संचालित होंगी।

विज्ञापन


प्रयागराज छिवकी और नैनी से मानिकपुर, सतना, झांसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज से कानपुर तो प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सतना, झांसी, अयोध्या, वाराणसी रूट की ट्रेनों का संचालन होगा। बीते तीन दिन से शहर में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही एकल दिशा प्रवेश व्यवस्था लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना स्नान पर्व के हर 20 मिनट पर रेलवे चला रहा स्पेशल

रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों की भी संख्या बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को बिना स्नान पर्व के जहां 82 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया तो वहीं शनिवार की दोपहर तीन बजे तक ही 35 स्पेशल चलाई जा चुकी थी, इसमें से सर्वाधिक 23 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से चलाई गई। इसके अलावा पांच स्पेशल छिवकी, तीन झूंसी, दो फाफामऊ एवं एक-एक सूबेदारगंज व रामबाग से स्पेशल चलाई गई।

बीते 39 घंटे में रेलवे ने 117 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। यानी की हर 20 मिनट पर एक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से चल रही है। शहर के प्रयागराज छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज एवं प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर भी 10 फरवरी की रात 12 बजे से एकल दिशा प्रवेश व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed