फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Purchase of street lights worth Rs 2.29 crore in Municipal Corporation unknown, contract period exp

महाकुंभ : नगर निगम में 2.29 करोड़ की स्ट्रीट लाइटों की खरीद का पता नहीं, अनुबंध की अवधि बीती

Mon, 27 May 2024 12:05 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 May 2024 12:05 PM IST
सार

शहर के चार मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम बीती पांच फरवरी से ही कागज पर आरंभ है। करीब 2.29 करोड़ रुपये से अधिक के इस कार्य को झांसी को दो फर्मों को दिया गया है। इसमें 62.07 लाख रुपये की लागत से केपी इंटर कॉलेज से अमर नाथ झा मार्ग तक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम झांसी की मेसर्स यूपी इलेक्ट्रिकल्स को दिया गया है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Purchase of street lights worth Rs 2.29 crore in Municipal Corporation unknown, contract period exp
स्ट्रीट लाइट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्मार्ट सिटी में महाकुंभ के तहत प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तय अवधि बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। 2.29 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की यह स्ट्रीट लाइटें झांसी की फर्मों से फरवरी में ही खरीदी जानी थीं, लेकिन अनुबंध की अवधि बीतने के बाद अभी तक उनका अतापता नहीं है। कहा जा रहा है कि स्ट्रीट लाइटों की खरीद के लिए जिस कंपनी से अनुबंध किया गया था, उससे अभी तक आपूर्ति ही नहीं हो सकी है। ऐसे में काम ठप पड़ गया हैं।

विज्ञापन


शहर के चार मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम बीती पांच फरवरी से ही कागज पर आरंभ है। करीब 2.29 करोड़ रुपये से अधिक के इस कार्य को झांसी को दो फर्मों को दिया गया है। इसमें 62.07 लाख रुपये की लागत से केपी इंटर कॉलेज से अमर नाथ झा मार्ग तक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम झांसी की मेसर्स यूपी इलेक्ट्रिकल्स को दिया गया है।
विज्ञापन


इस काम को पांच फरवरी से आरंभ कर 20 अप्रैल को खत्म करना था। इसी तरह 69.43 लाख रुपये की लागत से बालसन चौराहे से चिल्ड्रेन अस्पताल तक, 64.43 लाख रुपये की लागत से ओल्ड यमुना ब्रिज से महेवा घाट तक का काम 20 अप्रैल तक और 33.08 लाख रुपये की लागत से एमएल कॉन्वेंट स्कूल से आनंद अखाड़ा होते हुए बाघंबरी गद्दी रोड तक छह मार्च तक काम पूरा करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों परियोजनाओं का अनुबंध झांसी की कंपनी आरवा एसोसिएट के साथ किया गया है। लेकिन, काम पूरा करना तो दूर अभी इसकी शुरुआत तक नहीं हो सकी है। ऐसे में शहर की चौड़ी सड़कों को स्ट्रीट लाइटों से गुलजार करने की नगर निगम की महाकुंभ की इस परियोजना की सुस्त चाल हैरान कर देने वाली है। इन कार्यों का अनुबंध सहायक अभियंता ओर से किया गया है। कहा जा रहा है कि जिस आरवा एसोसिएट्स को स्ट्रीट लाइटों का काम दिया गया है, उसी कंपनी से नगर निगम ने दूसरे क्षेत्रों में भी अनुबंध कर डाले हैं।

शहर में स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम दूसरे क्षेत्रों में भी पिछड़ा हुआ है। बीते महीनों में शहर में कराए गए सर्वे के दौरान 17 सौ स्ट्रीट लाइटों के खराब होने का विवरण तैयार कराया गया था। तब इन लाइटों को महीने भर के भीतर लगवाने की बात कही गई थी, लेकिन शहर के कटरा, सिविल लाइंस, सुलेमसराय, कालिंदीपुरम समेत कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने की वजह से रात को अंधेरा हो जाता है।

स्ट्रीट लाइटें अब तक किन परिस्थितियों में नहीं लगाई जा सकीं। इसके बारे में पत्रावली देखने के बाद ही सही स्थिति की जानकारी दे सकूंगा। इस काम को जल्द ही पूरा कराया जाएगा। -राधा मोहन लाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed