{"_id":"6787d4f29cc9ae4dbc0d6dde","slug":"mahakumbh-possibility-of-arrival-of-8-10-crore-devotees-on-mauni-amavasya-cm-yogi-takes-command-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना, सीएम योगी ने खुद संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना, सीएम योगी ने खुद संभाली कमान
Thu, 16 Jan 2025 12:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:31 AM IST
सार
इसको देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद इसकी कमान संभाल ली है।
विज्ञापन
महाकुंभ मेला क्षेत्र में पांटून पुल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने की संभावना है। इसको देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद इसकी कमान संभाल ली है। सीएम ने अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर्व 29 जनवरी को है। इस दिन अमृत स्नान भी होता है। करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जाएगी। बुधवार को अधिकारियों के साथ बीते तीन दिनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के दो प्रमुख स्नान पर्वों पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर छह करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8 से 10 करोड़ लोगों के संगमनगरी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि रेलवे के साथ संवाद बनाकर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का समयबद्ध आवागमन सुनिश्चित कराया जाए। योगी ने कहा कि नियमित और विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार किया जाता रहे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या को बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मेलाक्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को और बेहतर करने की जरूरत भी बताई। साथ ही बसों, शटल बसों और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार कराए जाने पर बल दिया। शौचालयों की नियमित सफाई की जाए, घाटों की बेरिकेटिंग हो और सभी सेक्टरों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।